scorecardresearch
 

दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में हुई झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, रात के समय भी कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है.

Advertisement
X
आईएमडी के मुताबिक, रात के समय भी कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है. (Photo: ITG)
आईएमडी के मुताबिक, रात के समय भी कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है. (Photo: ITG)

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई है. कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी देखने को मिली. बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है. नागरिकों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को दोपहर के दौरान ज्यादातर जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी है. वहीं, आईएमडी के मुताबिक, रात के समय भी कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है.

नोएडा में भी बारिश जारी है. बता दें कि 29 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है.

Rain

यह भी पढ़ें: देहरादून में नया पुल धंसा, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा का रौद्र रूप... उत्तराखंड में आफत की बारिश

उत्तर प्रदेश में भी 28 जुलाई को मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में लगभग सभी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की बहुत संभावना है.

Advertisement

28 जुलाई से 29 जुलाई के बीच सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश की संभावना है.

वहीं, मंगलवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भी भारी बारिश देखने को मिली है. रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. नदी का खतरे का स्तर 627 मीटर है, जबकि जलस्तर 626 मीटर तक पहुंच चुका है.

(इनपुट: शैलेन्द्र कुमार)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement