scorecardresearch
 

मालवीय नगर अग्निकांड: होटल-रेस्टोरेंट में ठहरे हुए थे विदेशी, कूद-कूद कर बचाई जान

दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है. इस भयंकर हादसे के दौरान जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से विदेशी नागरिकों समेत कई लोग नीचे कूद पड़े, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Advertisement
X
मालवीय नगर अग्निकांड में 20 लोगों की मौत. (Photo: ITG)
मालवीय नगर अग्निकांड में 20 लोगों की मौत. (Photo: ITG)

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है. कई घायल हो गई है, जिनमें से कई की हालत अभी-भी गंभीर बनी हुई है. घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट होटल में विदेशी नागरिक भी रुक हुए थे, उनकी भी मौत हो गई है.

जांच में पता चला है कि होटल के पास मैक्स हॉस्पिटल है, जहां इलाज कराने के लिए आने वाले लोग यहीं ठहरते थे. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त होटल में विदेशी पर्यटक ठहरे हुए थे. आग की लपटें बढ़ने पर लोग ऊपरी मंजिलों से कूदकर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए. स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर उनकी मदद की और कुछ लोगों को तो स्थानीय लोगों ने अंदर जाकर रेस्क्यू भी किया.

बेसमेंट के एग्जिट गेट पर लगा था ताला

घटना की जांच में सबसे चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि भवन के बेसमेंट में कई लोग रह रहे थे और बेसमेंट में जाने का सिर्फ एक ही रास्ता था, जिस पर बाहर से ताला लगा दिया गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचे के बाद ताले का काट कर लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. साथ ही पुलिस ने इस की भी जांच शुरू कर दी है कि बेसमेंट में ताला क्यों लगाया गया था.

इस पूरी इमारत की बनावट को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि होटल के अंदर से बाहर सुरक्षित निकलने के लिए कोई भी वैकल्पिक इमरजेंसी एग्जिट रूट नहीं बनाया गया था. होटल में आने-जाने के लिए सामने की तरफ केवल एक ही मुख्य रास्ता था और दुर्भाग्य से आग सबसे पहले इसी मुख्य रास्ते के पास लगी, जिससे लोगों का निकलना असंभव हो गया.

Advertisement

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने घटना की समय सीमा की जानकारी देते हुए बताया कि फायर ब्रिगेड को रात करीब 8:25 से 8:40 बजे के बीच आग लगने की सूचना मिली थी. भयंकर धुएं के गुबार के बीच फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीन अलग-अलग दिशाओं से पानी की बौछारें डालना शुरू किया और राहत कार्य को अंजाम दिया.

37 लोगों की निकाला बाहर

राहत एवं बचाव कार्य के दौरान दमकल और स्थानीय नागरिकों की मदद से कुल 37 लोगों को सुरक्षित अथवा अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया. इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शुरू में ही चार शवों को बाहर निकाल लिया गया था. दिल्ली सरकार के फायर ब्रिगेड के अधिकारी और प्रशासनिक अमला लगातार अस्पतालों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं.

बीएनबी लाइसेंस से चल रहा था होटल

स्थानीय निवासियों से बातचीत में यह पता चला है कि इस बहुमंजिला इमारत में 'फ्लोरिश स्टे' नाम से होटल संचालित हो रहा था, जिसके पास बीएनबी (BNB) का लाइसेंस था. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस होटल का मुख्य मालिक (ओनर) गांव या इस स्थानीय इलाके का रहने वाला नहीं है, बल्कि वह बाहर का कोई व्यक्ति है जो यहां कभी नहीं आता है.

हादसे में PMO ने जताया दुख

Advertisement

दिल्ली के मालवीय नगर स्थिति होटल में हुए आग्निकांड पर पीएमओ ने गहरा दुख जताया है. पीएमओ ने एक्स पर दुख जताते हुए कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई जानमाल की हानि बेहद दुखद है. अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

दिल्ली के एलजी ने भी इस भीषण हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मालवीय नगर के हौज रानी स्थित एक होटल में लगी भीषण आग से मैं अत्यंत व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. पुलिस, नागरिक और अग्निशमन दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. अधिकारियों से बात कर ली गई है और उन्हें तत्काल मेडिकल सहायता, राहत कार्य और इस दुखद घटना की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement