scorecardresearch
 

दिल्ली: लक्ष्मीनगर में 55 वर्षीय महिला को गोली मारी

राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं और अपराधी लगातार राजधानी की महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं. ताजा मामला गीता कॉलोनी के शकरपुर फ्लाई ओवर का है जहां एक 55 वर्षीय महिला को दो बाईक सवार बदमाशों ने गोली मार दी.

Advertisement
X
गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन
गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन

राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं और अपराधी लगातार राजधानी की महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं. ताजा मामला गीता कॉलोनी के शकरपुर फ्लाई ओवर का है जहां एक 55 वर्षीय महिला को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी.

बताया जा रहा है कि सुनीता चावला नाम की महिला अपने पति के साथ किसी शादी में शरीक होकर वापस आ रही थीं तभी बाइक से आए बदमाशों ने सुनीता के ऑटो को रुकवा कर लूटपाट शुरू कर दी. जब सुनीता ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हे गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल सुनीता को पास के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन देश की राजधानी में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement