scorecardresearch
 

जीबी रोड में हुए प्यार का खूनी अंत

एक बड़े बिजनेसमैन को प्यार हुआ. वो भी जीबी रोड में धंधा करने वाली एक लड़की से. यहां तक तो सब ठीक था. लेकिन प्यार में डूबे उस शख्स को इस बात का जरा भी इल्म नहीं था कि बहुत जल्द इस कहानी का खूनी अंत होने वाला है.

Advertisement
X

एक बड़े बिजनेसमैन को प्यार हुआ. वो भी जीबी रोड में धंधा करने वाली एक लड़की से. यहां तक तो सब ठीक था. लेकिन प्यार में डूबे उस शख्स को इस बात का जरा भी इल्म नहीं था कि बहुत जल्द इस कहानी का खूनी अंत होने वाला है.

दरअसल, मूल रूप से पंजाब के रहने वाले बॉबी दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन के रूप में जाने जाते थे. जीबी रोड में कोठे पर जाने के दौरान एक दिन उसकी मुलाकात होती है कोठे की ही एक लड़की से जिसका नाम पूजा था. दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी हो गई और देखते ही देखते इस दोस्ती ने प्यार का रूप कब ले लिया पता भी नहीं चला.

बॉबी को जुआ खेलने की लत थी. इसी लत का मारा बॉबी 24 फरवरी की रात जुए में जीते हुए 60 हजार रुपये लेकर पूजा के पास पहुंचा. लेकिन पैसे देखकर पूजा का प्यार पल भर में ही लालच में बदल गया. और फिर वो हुआ जिसका अंदाजा बॉबी को भी नहीं था.

पुलिस के मुताबिक पूजा ने एक दूसरे शख्स के साथ मिलकर बॉबी की हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों ने लाश को 24 घंटे तक अपने पास रखा. मौका मिलते ही पूजा ने अपने साथी के साथ मिलकर बॉबी के लाश को गीता कॉलोनी फ्लाइओवर के पास फेंककर फरार हो गए. पुलिस ने लाश के पास मिले दस्तावेजों की मदद से पहचान की और फिर पूजा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

 

Advertisement
Advertisement