छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के बाद राजनीति अपने चरम पर है. हमले के बाद जरूरत है कि नक्सल के खिलाफ एकजुटता दिखाई जाए, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा. हो सिर्फ इतना ही रहा है कि हर राजनेता अपनी राजनीति चमकाने में लगा है.
इस बार मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी पर निशाना साधा है. तोमर ने एक टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया कि इस नक्सली हमले में अजित जोगी का हाथ है. इसके बाद अजित जोगी का पारा चढ़ गया और उन्होंने नरेंद्र तोमर को इसी मामले में एक नोटिस भिजवा दिया है.
इस मामले में बात करते हुए अजित जोगी ने कहा कि नरेंद्र तोमर के आरोप निराधार हैं. प्रशासन अपनी कमजोरी छिपाने के लिए इस तरह की बातें कर रहा है.
जोगी ने कहा कि यह समय है कि सब राजनीतिक दल मिलकर चलें और नक्सल के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग दें. उन्होंने माना कि बातचीत के लिए दरवाजे हमेशा खुले रहने चाहिएं. परंतु, फिलहाल बातचीत करने का कोई मतलब नहीं है. भविष्य में यदि ऐसे हालात बनते हैं कि बातचीत हो सके तो की भी जा सकती है.
पढ़ें संबंधित खबरें-