scorecardresearch
 

बिहार: झंडा फहराने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, बचाने आए लोग भी झुलसे

बिहार के सीतामढ़ी में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है. दरअसल जिस लोहे के खंभे पर तिरंगा फहराया जा रहा था वो पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया जिससे करंट लगने पर युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
X
करंट लगने से युवक की हुई मौत
करंट लगने से युवक की हुई मौत

बिहार के सीतामढ़ी में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल रीगा थाना क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट के झटके से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. युवक निजी कोचिंग क्लास चलाता था. घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है.

मृतक की पहचान अभिषेक झा के रूप में की गई है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन की तैयारी के दौरान लोहे का खंभा पास से गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया जिससे कोचिंग संचालक अभिषेक झा की दर्दनाक मौत हो गयी. 

उसे बचाने के क्रम में दो-तीन और लोग करंट की चपेट में आ गए जिसमें एक की हालत नाज़ुक बनी हुई है. अन्य दो लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

गणतंत्र दिवस के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है जबकि परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बता दें कि मृतक कोचिंग चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था.

हादसे को लेकर मृतक अभिषेक के पिता कामेश्वर झा ने कहा कि बेटा बच्चों को पढ़ाने का काम करता था, झंडोत्तोलन की तैयारी के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई.

Advertisement

घटना को लेकर सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि ग्यारह हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. दो अन्य लोग भी झुलस गए हैं जिसमें एक की हालत नाजुक है और दूसरा खतरे से बाहर है.


 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement