गाजा की तबाही के आरोप झेल रहे इजरायली पीएम नेतन्याहू की ही मीडिया ने उनपर गंभीर आरोप लगा दिए. इजरायली मीडिया ने कहा कि पीएम नेतन्याहू को 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास हमलों की जानकारी पहले से थी. अगर ये आरोप सच हैं या और साबित हो जाते हैं तो नेतन्याहू के लिए बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी होना तय है. इस बीच रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर हमले तेज कर दिए हैं. रूसी सरकार का कहना है कि ये हमले यूक्रेन की तरफ से रूसी शहरों पर किए गए हमलों के जवाब में हैं. देश-दुनिया की ऐसी ही ताजातरीन और अहम खबरों के लिए देखें दुनिया आजतक.