सीतामढ़ी
सीतामढ़ी (Sitamarhi) भारत के बिहार राज्य (Bihar State) का एक जिला है. डुमरा इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है (Sitamarhi District Headquarter). यह जिला तिरहुत डिवीजन (Tirhut Division) का एक हिस्सा है और नेपाल की सीमा के साथ स्थित है. इस स्थान को महाकाव्य रामायण की मुख्य पात्र सीता का जन्मस्थान माना जाता है (Birthplace of Sita). सीतामढ़ी शहर के पास देवी सीता को समर्पित एक मंदिर, जानकी मंदिर स्थित है. मौर्य काल का एक रॉक कट अभयारण्य सीतामढ़ी के पास पाया जाता है.
सीतामढ़ी जिले में दो संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, सीतामढ़ी और शिवहर (आंशिक हिस्सा) आते हैं (Parliamentary Constituencies), जिसके अंतर्गत कुल 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Assembly Constituencies).
2011 की जनगणना के मुताबिक सीतामढ़ी जिले की जनसंख्या 34.24 लाख है (Sitamarhi Population). इस जिले का क्षेत्रफल 2,294 वर्ग किलोमीटर है (Sitamarhi Area), जो तुलनात्मक रूप से ऑस्ट्रेलिया के ग्रोट आइलैंड के बराबर है. यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 1492 लोग रहते हैं (Sitamarhi Density). इस जिले का लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुष 899 महिला है (Sitamarhi Sex Ratio). यहां की औसत साक्षरता दर 52.05 फीसदी है, जिसमें 60.64 फीसदी पुरुष और 42.41 प्रतिशत महिलाएं साक्षर हैं (Sitamarhi Literacy). सीतामढ़ी के उत्तर में नेपाल, पूर्व में मधुबनी जिला, दक्षिण में दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिले और पूर्व में शिवहर और पूर्वी चंपारण जिले हैं (Sitamarhi Geographical Location).
1875 में, मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत सीतामढ़ी को एक उप-जिला बनाया गया था. 11 दिसंबर 1972 को सीतामढ़ी को मुजफ्फरपुर से अलग कर एक अलग जिला बना दिया गया (Sitamarhi District Formation). यह बिहार के उत्तरी भाग में स्थित है. जिला मुख्यालय सीतामढ़ी से पांच किलोमीटर दक्षिण में डुमरा में स्थित है.
सीतामढ़ी के महादेवपट्टी गांव से सामने आया वीडियो हैरान कर देने वाला है. किसी छोटे बच्चे को हवा में उछाला जा रहा था और आसपास खड़ी भीड़ उसे इलाज का हिस्सा मानकर तमाशा देख रही थी. वीडियो में एक तांत्रिक बच्चों को हवा में उछालकर उनका इलाज करने का दावा करता दिख रहा है. वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तक मामला पहुंचा और तांत्रिक के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई.
बिहार के सीतामढ़ी में इलाज के नाम पर बच्चों को हवा में उछालने का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है. मामला परिहार थाना क्षेत्र के महादेवपट्टी गांव का है, जहां तांत्रिक श्रवण महतो पर बच्चों के साथ ऐसी हरकत करने का आरोप है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. परिहार थानाध्यक्ष के बयान पर तांत्रिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है.
बिहार के सीतामढ़ी में मोहम्मद इदरीश अपनी पुश्तैनी जमीन बच्चों के नाम करना चाहते थे. इसी सिलसिले में अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन सरकारी कागजों ने उन्हें कुछ और ही बता दिया. रिकॉर्ड में इदरीश की मौत हो चुकी थी. अब इदरीश की गुहार है- 'हुजूर दया कीजिए, अभी हम जिंदा हैं, क्यों मार दिए हमको...' सरकारी रिकॉर्ड ठीक कराने के लिए इदरीश चक्कर काट रहे हैं.
सीतामढ़ी में हत्या के बाद हुए बवाल को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जिम्मेदार बताया. तेजस्वी ने जहानाबाद में प्लास्टर की जगह कार्टून लगाए जाने की घटना पर भी सरकार को घेरा और कार्रवाई की मांग की.
बिहार सरकार ने प्रशासनिक सहयोग से इन तीर्थयात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर पटना लाया और वहां से ट्रेन के जरिये महाराष्ट्र भेजा. प्रशासन ने इन तीर्थयात्रियों के लिए भोजन, पानी और मेडिकल की सुविधा भी उपलब्ध कराई.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पत्नी के साथ बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम पहुंचकर मां जानकी के जन्मस्थल पर पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल पर मां जानकी की उपस्थिति और आध्यात्मिक ऊर्जा महसूस होती है. सीईसी ने प्रार्थना की कि मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद उन्हें दोबारा यहां आने का सौभाग्य मिले.
बिहार के सीतामढ़ी में बागमती नदी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नाव में ज्यादा लोग सवार हो गए जिसके बाद वो पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से सभी नाम पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. देखें वीडियो.
देशभर में अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन हो रहा है. जयपुर से लेकर संभल और बिहार के सीतामढ़ी तक अवैध ढांचों पर बुलडोजर का पंजा चला. जयपुर में नूरानी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है. कहां-कहां हुआ एक्शन? देखिए.
बिहार के सीतामढ़ी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता और उनके पति डॉ. वरुण कुमार के निजी अस्पताल पर बुलडोजर कार्रवाई की गई. प्रशासन ने अस्पताल की उस बाउंड्री वॉल को गिराया, जो जांच में सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी.
बिहार के सीतामढ़ी से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 साल की किशोरी की मौत के एक महीने बाद शव को कब्र से बाहर निकालकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. परिवार ने दुष्कर्म और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं. अब पुलिस वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है.
बिहार के सीतामढ़ी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. यहां रुन्नीसैदपुर इलाके में 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक के घरवालों ने इस हत्या के पीछे अफेयर और लड़की के परिवार पर साजिश का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी.
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट बैठक 22 अप्रैल को हुई. इसमें कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. ये बैठक करीब एक घंटे तक चली और कई अहम फैसले लिए गए, जिनका असर राज्य के शहरी विकास और कानून-व्यवस्था पर देखने को मिलेगा.
चुनावी हलचल के बीच भी बिहार की मिट्टी में बसी है वो विरासत, जो भारत की आत्मा को छू लेती है. यहां की गुफाओं, मंदिरों और कला के हर निशान में छिपी हैं इतिहास और आस्था की अनकही कहानियां.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला. उन्होंने आरजेडी के 'जंगलराज' पर प्रहार करते हुए बिहार के युवाओं के भविष्य का मुद्दा उठाया और कहा कि यह चुनाव तय करेगा कि आने वाले वर्षों में बिहार के बच्चों का भविष्य क्या होगा.
बिहार चुनाव के अंतिम चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेतिया और सीतामढ़ी में NDA के समर्थन में जनसभाएं कीं. उन्होंने RJD और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता ने पहले चरण में ही 'जंगलराज गैंग' को 65 वोल्ट का झटका दे दिया है. उन्होंने कहा कि अब वह सीधे एनडीए सरकार के शपथग्रहण में आएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और विकसित बिहार के लिए एनडीए का दृष्टिकोण सामने रखा. पीएम मोदी ने अपने भाषण में सबसे जोरदार हमला करते हुए कहा, 'आरजेडी के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है. बिहार का बच्चा रंगदार नहीं बन सकता, अब हमारा बच्चा इंजीनियर बनेगा, डॉक्टर बनेगा'.
आज तक की विशेष पेशकश पदयात्रा में कृषि श्रीवास्तव के साथ जानिए बिहार के सीतामढ़ी का चुनावी मिजाज, जहां पुनौरा धाम के विकास की बड़ी योजना चल रही है. एक तरफ एनडीए सरकार अमित शाह और नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंदिर कॉरिडोर को अपनी उपलब्धि बता रही है, वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव रोजगार और पलायन को बड़ा मुद्दा बना रहे हैं. एक स्थानीय नागरिक ने कहा, 'वो तो हैं कभी भी कीरो पलट जाते हैं.'
अगर आप धार्मिक यात्रा का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. इस विशेष टूर में आप भारत गौरव ट्रेन के जरिए कई पवित्र स्थानों के दर्शन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस यात्रा में आपको किन-किन जगहों पर जाने का अवसर मिलेगा और कुल कितना खर्च आने वाला है.
बिहार के सीतामढ़ी में माता जानकी के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है, जिसे आगामी चुनावों में एक बड़ा 'एम फैक्टर' माना जा रहा है. नीतीश सरकार द्वारा स्वीकृत ₹882 करोड़ की इस परियोजना का मिथिलांचल की 58 सीटों पर सीधा असर पड़ने का अनुमान है. मां सीता के भव्य मंदिर निर्माण का चुनाव में दिखेगा असर? देखें सीतामढ़ी से ग्राउंड रिपोर्ट
बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है. आज तक के कार्यक्रम 'राजतिलक' में बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू, आरजेडी के सुनील कुमार कुशवाहा और बीजेपी प्रवक्ता अभिषेक झा ने विकास के मुद्दों पर बहस की. बीजेपी जानकी धाम के विकास और केंद्र-राज्य की योजनाओं को आधार बना रही है, जबकि विपक्ष तेजस्वी यादव के नौकरी के वादे और स्थानीय भ्रष्टाचार को मुद्दा बना रहा है. एक स्थानीय नागरिक ने भ्रष्टाचार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 'हर चीज़ का यहाँ पर रेट फिक्स है'.
बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है, जहां बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार पिंटू और आरजेडी के सुनील कुमार कुशवाहा के बीच मुकाबला है. एक तरफ बीजेपी अयोध्या की तरह सीतामढ़ी में भव्य जानकी मंदिर निर्माण को बड़ा मुद्दा बना रही है, तो वहीं विपक्ष तेजस्वी यादव के नौकरी और महिलाओं को आर्थिक मदद के वादों पर जोर दे रहा है. इसी बहस के बीच एक स्थानीय वोटर ने कहा, 'हम लोग तो मोदी का वोट देंगे...कुत्ता को भेज दे बिल्ली को भेज दे बहुत उसी को मिलेगा.'