बिहार के औरंगाबाद में एक शादी समारोह मातम में बदल गया. शादी समारोह के दौरान घर में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई. ये घटना औरंगाबाद के दाऊद नगर पुलिस स्टेशन की है. इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए मृतकों के घरवालों को 4-4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है.
औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में आग लगने से हुयी मौत की खबर बेहद दुखद है. मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवज़ा दिया जाएगा.
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
UPDATE: 13 dead after a fire accident during a wedding function in Bihar's Aurangabad district
— ANI (@ANI_news)
खबरों के मुताबिक घर में जिस वक्त आग लगी उस वक्त काफी लोग मौजूद थे. आग लगने की खबर से घर में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद में आने से 13 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई लोगों के झुलसने की सूचना है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.