कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को सलाह देते हुए कहा, ‘मोदी जी, कश्मीर में बोली नहीं, एक्शन की जरूरत है'.
'देश की सुरक्षा से खेल रही है केंद्र सरकार'
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट कर पर वार किया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट में लिखा है कि केंद्र की बीजेपी सरकार अपनी कमियों को छिपाने के लिए बिहार में जंगलराज का शोर मचा कर हौवा खड़ा करना चाहती है. उन्होंने लिखा है कि केंद्र सरकार देश की सुरक्षा के साथ खेल रही है. तेजस्वी ने लिखा, ‘मोदी जी कश्मीर में बोली नहीं एक्शन चाहिए’.
National Security& Integrity पर कोई भी compromise नहीं।राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में राजनीति से ऊपर उठकर हम सब एक है।आप उनको कड़ा जबाब दो
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)
'दुश्मनों को प्रेम पत्र भेजने के बदले एक्शन लें पीएम'
तेजस्वी यादव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर आतंकवादी बार-बार सेना के कैंप में कैसे घुस जाते हैं. उन्होंने पीएम मोदी से सवाल करते हुए लिखा है कि कश्मीर में 17 सैनिक मारे गए, क्या भारत प्रेम पत्र भेजने के बदले एक्शन नहीं ले सकता. तेजस्वी ने यह भी लिखा है कि शांति और विदेश नीति के नाम पर देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता.
Sir Ji,17 soldiers killed in spite of MI.Can we tk sme corrective measures on national security rathr thn sending love letters
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)
'शहाबुद्दीन की नहीं, विकास की हो बात'
मसले पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार में बीजेपी का शहाबुद्दीन राग बेमानी है. बिहार में बात शहाबुद्दीन की नहीं, बल्कि विकास की होनी चाहिए. उन्होंने अपराध दर की बात करते हुए लिखा है कि बीजेपी अपनी नाकामी छिपाने के लिए बिहार में जंगलराज का बेसुरा ढोल पीट रही है.