लिवर में बीमारी अब आम समस्या बन गई है. अधिकतर लोगों का मानना है कि पेट दर्द होना ही इस बीमारी का एक लक्षण है. लेकिन हर मामले में ऐसा होता नहीं है. डॉक्टरों का कहना है कि फैटी लिवर या इससे संंबंधित कोई दूसरी बीमारी होने पर पेट दर्द के अलावा भी कई दूसरे लक्षण दिख सकते हैं. अगर ये लक्षण दिख रहे हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
फैटी लिवर एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर पर जरूरत से ज्यादा फैट जम जाता है. ऐसा खराब खानपान और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल के कारण होता है. बीते कुछ सालों में ये समस्या अब कम उम्र में भी हो रहा है. इससे लिवर सिरोसिस और फाइब्रोसिस होने का भी रिस्क रहता है. ये दोनों भी लिवर की बीमारियां हैं जो बहुत खतरनाक होती हैं.,
शरीर के दूसरे हिस्सों में भी दिखते हैं लक्षण
दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि उनके पास कुछ ऐसे मरीज भी आते हैं जिनमें फैटी लिवर के दूसरे लक्षण भी दिखते हैं. इसलिए ऐसा जरूरी नहीं है कि लिवर में कोई बीमारी होगी तो बस पेट में दर्द ही होगा. कई बार लिवर की बीमारी शुरुआती दौर में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के बढ़ती रहती है. जब बीमारी गंभीर होने लगती है, तो शरीर के दूसरे हिस्सों में भी बदलाव दिखाई दे सकते हैं. कुछ मामलों में लोगों को पता ही नहीं होता है कि ये भी फैटी लिवर के ही लक्षण हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: फैटी लिवर से एक नहीं कई खतरे, किसी को हार्ट अटैक तो किसी को लिवर फेलियर का रिस्क
लिवर की बीमारी के दूसरे लक्षण क्या होते हैं
पैरों में सूजन
स्किन में खुजली
बार-बार थकान
छोटी चोट में भी नील पड़ना
नींद और व्यवहार में बदलाव
पीलिया होना
यह भी पढ़ें: रिपोर्ट में आया है फैटी लिवर ग्रेड 2, डॉक्टर ने बताया क्या है इसका इलाज, कब है दवा की जरूरत
लक्षण दिखें तो क्या करें?
लिवर की बीमारी का पता लगाने के लिए डॉक्टर जरूरत के मुताबिक LFT, अन्य ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जैसी जांच करा सकते हैं।.केवल लक्षणों से बीमारी की पुष्टि नहीं की जा सकती. लेकिन अगर ये लक्षण दिख रहे हैं तो आपको तुरंत अस्पताल जाना चाहिए. ऐसे मामले में लापरवाही सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है.