करवाचौथ के त्योहार में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और हर सुहागन की यही ख्वाहिश होती है कि इस खास दिन उसका चेहरा चांद की तरह दमक उठे. पार्लर में महंगे फेशियल कराने की भागदौड़ और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए अगर आप करवाचौथ से ठीक एक रात पहले सोने से पहले चेहरे पर सिर्फ एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल का यह मिश्रण लगा लें तो अगली सुबह आपको चेहरे पर किसी महंगे पार्लर ट्रीटमेंट जैसा गजब का ग्लो देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका.
सामग्री:
1 से 2 चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल
1 विटामिन-ई कैप्सूल
2-3 बूंदें बादाम का तेल या गुलाब जल (ऑप्शनल)
पेस्ट या सीरम तैयार करें:
एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल लें. अब इसमें विटामिन-ई कैप्सूल को काटकर उसका सारा ऑयल मिला लें. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो इसमें 2-3 बूंदें बादाम के तेल की भी मिला सकते हैं. इन सबको अच्छी तरह फेंटकर एक क्रीमी सीरम तैयार कर लें.
लगाने का सही तरीका:
रात को सोने से पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश या पानी से अच्छी तरह धोकर मुलायम तौलिए से पोंछ लें.
अब इस तैयार एलोवेरा-विटामिन ई सीरम को अपने चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए लगाएं.
इसे रातभर के लिए चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें ताकि यह त्वचा की गहराई में जाकर काम कर सके.
अगली सुबह सादे पानी से चेहरा धो लें. पहली ही रात में आपकी स्किन बेहद सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और नेचुरली ग्लोइंग नजर आएगी.