scorecardresearch
 

Health and Fitness: भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहने के आसान तरीके, तुरंत बदलें अपनी ये 5 आदतें!

आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल में सेहत का ध्यान रखना मुश्किल हो गया है. जानिए कैसे छोटे-छोटे बदलाव जैसे सही डाइट, योग और समय पर नींद लेकर आप खुद को बीमारियों से दूर और एक्टिव बनाए रख सकते हैं. स्वस्थ रहने का यह सरल मंत्र अपनी लाइफ में जरूर अपनाएं

Advertisement
X
सेहत को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. (PHOTO:ITG/AI)
सेहत को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. (PHOTO:ITG/AI)

Health and Fitness: आज की हाई स्पीड लाइफ में खुद को खुश और फिट रखना एक बड़ा चैलेंज बन गया है. लोगों के पास खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है, सुबह ऑफिस की भागदौड़, दिनभर का काम और फिर घर की जिम्मेदारियां इन सबके बीच अक्सर सबसे जरूरी चीज हमारी सेहत जैसे पीछे छूट जाती है. लगातार बैठकर काम करने, अनियमित खानपान और स्ट्रेस की वजह से कम उम्र में ही लोग थकान, मोटापा और कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं.

लोगों को लगता है कि फिट रहना बहुत मुश्किल है और इसके लिए घंटों जिम में पसीना बहाना जरूरी नहीं है. लेकिन अगर आप अपनी डेली लाइफ की कुछ आदतों में छोटे बदलाव कर लें, तो आसानी से हेल्दी और एक्टिव रह सकते हैं. आइए हम इस आर्टिकल में आपको उन पांच आदतों के बारे में बताते हैं, जिन्हें बदलकर भी आप एक्टिव और फिट रह सकते हैं.

दिन की शुरुआत पानी से करें

सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने की बजाय रोजाना सबसे पहले एक या दो गिलास पानी पिएं. इससे शरीर पूरे दिन हाइड्रेट रहता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करता है. चाहें तो गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर भी पी सकते हैं.

रोज थोड़ा वॉक जरूर करें

अगर आपके पास एक्सरसाइज का समय नहीं है, तो कम से कम 20-30 मिनट की वॉक जरूर करें. ऑफिस में लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें और लंबे समय तक लगातार बैठने से बचें. छोटी-छोटी फिजिकल एक्टिविटी भी शरीर को फिट रखने में मदद करती हैं.

Advertisement

जंक फूड कम, घर का खाना ज्यादा

अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर बाहर का तला-भुना खाना खा लेते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. कोशिश करें कि डाइट में फल, हरी सब्जियां, दाल और प्रोटीन वाली चीजें शामिल हों. घर का बना खाना शरीर को जरूरी पोषण देता है.

7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें

रोजाना कम नींद लेने से भी बॉडी थकी हुई महसूस करती है और मेंटल स्ट्रेस भी बढ़ सकता है. रोज कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लेना जरूरी है. अच्छी नींद शरीर को रीचार्ज करने का काम करती है.

स्ट्रेस को खुद पर हावी न होने दें

स्ट्रेस आज की बिजी लाइफ का हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है. मेडिटेशन, योग या अपनी पसंद की एक्टिविटी के जरिए खुद को रिलैक्स रखें. मानसिक शांति वास्तव में शारीरिक और मेंटल हेल्थ का आधार है, क्योंकि शांत मन कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे स्ट्रेस हार्मोन के स्राव को कम करता है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement