scorecardresearch
 

Benefits of Garlic: Benefits of Garlic: डाइजेशन से लेकर दिल तक, रोज लहसुन खाने के ये 5 आपको फायदे कर देंगे हैरान

रोजाना खाली पेट लहसुन की एक कली खाना आयुर्वेद और विज्ञान दोनों में फायदेमंद बताया गया है. इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर को कई दिक्कतों से बचाने में मदद करते हैं. यहां हम आपको लहसुन के सेवन के फायदे बता रहे हैं.

Advertisement
X
लहसुन खाने के फायदे (Photo: ITG)
लहसुन खाने के फायदे (Photo: ITG)

लहसुन केवल तड़के और खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी होता है. लहसुन एक नेचुरल एंटीबायोटिक्स गुणों से भरपूर होता है जिसका इस्तेमाल प्राचीन काल से ही कई गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है. यहां हम आपको रोजाना लहसुन खाने के सेवन के फायदे बता रहे हैं.

हार्ट हेल्थ और कोलेस्ट्रॉल

लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है जिससे धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और दिल सेहतमंद रहता है.

अमेरिका की हेल्थ वेबसाइट 'हेल्थलाइन' की रिपोर्ट के अनुसार, लहसुन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो सकता है. 2018 की एक रिसर्च रिव्यू में बताया गया है कि लहसुन कुल और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है.

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक ब्लड वेसल्स को आराम देते हैं जिससे हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को काफी राहत मिलती है.

इम्यूनिटी बूस्टर है लहसुन

एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों के कारण लहसुन सर्दी-खांसी और फ्लू जैसे संक्रमणों से लड़ने की शरीर की क्षमता बढ़ाता है.

डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार

लहसुन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है.

Advertisement

पाचन में होता है सुधार

लहसुन में पाए जाने वाले तत्व पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या कम होती है.

स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद

लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खून को साफ करते हैं जिससे चेहरे पर मुंहासे कम होते हैं और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement