जैसे-जैसे गर्मी का मौसम आता है, वैसे-वैसे इंसान की फिजिकल एक्टिविटी कम होने लगती है. हालांकि, नई रिसर्च से पता चला है कि यदि आपको फिट रहना चाहते हैं और बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आपको स्ट्रिक्ट जिम की नहीं बल्कि 5-10 मिनट की एक्सरसाइज की जरूरत होती है. इन एक्सरसाइज में सीढ़ियां चढ़ना, रनिंग करना जैसी चीजें भी शामिल हो सकती हैं. स्टडी के मुताबिक, यूके बायोबैंक रिसर्च में 96,408 लोगों पर हुई स्टडी में 7 सालों तक लोगों की बीमारियां जैसे, हृदय रोग, अनियमित धड़कन, टाइप 2 डायबिटीज, लिवर डिजीज, फेफड़ों की बीमारियां, पुरानी किडनी की बीमारी, डिमेंशिया और इम्यूनिटी जैसी अन्य बीमारियों पर नजर रखी और उनकी तुलना की.
रिसर्च में पाया कि जो लोग अधिक इंटेस एक्सरसाइज करते हैं, उनमें सभी बीमारियों का खतरा कम होता है और जो लोग कोई एक्सरसाइज नहीं करते, उनकी तुलना में उनमें बीमारियों का खतरा कम होता है. वहीं ये छोटी एक्टिविटी दिल की बीमारी और टाइप-2 डायबिटीज जैसी समस्याओं को रोकने में उतनी ही असरदार हैं जितना कि लंबा वर्कआउट.
थोड़े-थोड़े समय के लिए जो एक्सरसाइज की जाती है, उसे एक्सरसाइज स्नैकिंग (Exercise Snacking) कहा जाता है. साइंस अब एक्सरसाइज स्नैकिंग का सपोर्ट कर रहा है. यह एक ऐसा तरीका है जिसमें आप दिन भर में 5 से 10 मिनट के छोटे-छोटे वर्कआउट सेशन करके खुद को गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं.
वैज्ञानिकों का मानना है कि छोटा लेकिन इंटेस वर्कआउट सेशन शरीर में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. जब आप दिन में कई बार छोटी एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है. इसके अलावा यह आपकी कार्डियोवैस्कुल फिटनेस को भी बढ़ाता है. यह एक्सरसाइज स्नैकिंग आपके ब्लड प्रेशर को कम करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को सुधारने में भी मददगार साबित होते हैं जो लंबे समय में आपकी उम्र बढ़ाने में सहायक हैं.
एक्सरसाइज स्नैकिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके लिए किसी फैंसी जिम या हैवी एक्सरसाइज की जरूरत नहीं होती है. आप इसे कहीं भी कर सकते हैं. रिसर्च बताते हैं कि जो लोग दिन में तीन बार 10-10 मिनट की एक्टिविटी करते हैं तो उनकी फिटनेस उन लोगों के बराबर होती है जो एक बार में ही 30 मिनट एक्सरसाइज करते हैं.
रिसर्चर्स के मुताबिक, एक्टिविटी के लिए यदि आप किसी से कॉल पर बात कर रहे हैं तो हमेशा पैदल चलते हुए बात करें. लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें. अगर आप घर पर हैं तो टीवी एड के दौरान जंपिंग जैक या स्क्वॉट्स कर सकते हैं. याद रखें आपका गोल शरीर को मूव कराना है.
10 मिनट का समय आपके पूरे दिन का केवल एक छोटा सा हिस्सा है लेकिन यदि इसे आप अपनी फिटनेस में लगाते हैं तो आपको काफी फायदा होगा.