Dipika kakar liver cyst: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 लिवर कैंसर को हरा चुकी थीं लेकिन अब वे फिर से अपनी सेहत को लेकर चिंतित हैं. दरअसल, दीपिका ने हाल ही में अपने ब्लॉग में बताया है कि उनके लिवर में 1.3 सेंटीमीटर का सिस्ट (गांठ) फिर से उभर आया है. पिछले साल भी उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ा था लेकिन तब ट्रीटमेंट के बाद वह ठीक हो गई थीं. अब दोबारा इस गांठ के दिखने के कारण उन्होंने डॉक्टर की सलाह ली है. लिवर सिस्ट की यह समस्या बार-बार क्यों होती है, इसका कारण क्या है, इस बारे में समझना भी जरूरी है.
आकाश हेल्थकेयर में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट एवं डायरेक्टर डॉ. शरद मल्होत्रा के मुताबिक, लिवर सिस्ट असल में लिवर के टिश्यूज में बनने वाली छोटी-छोटी थैलियां होती हैं और उनके अंदर लिक्विड भरा होता है. अधिकांश मामलों में ये गांठें नॉन-कैंसरस होती हैं और इनसे कोई बड़ा खतरा भी नहीं होता. हालांकि, जब इन थैलियों का आकार बढ़ने लगता है तो इनसे दर्द और बेचैनी हो सकती है.
दीपिका को लिवर में 1.3 सेंटीमीटर का सिस्ट मिला है आया है. डॉक्टरों के अनुसार, कई बार जेनेटिक्स, उम्र बढ़ने या लिवर की पित्त नलिकाओं में किसी रुकावट की वजह से ये सिस्ट दोबारा पैदा हो सकते हैं. यदि सिस्ट पूरी तरह से खत्म न हुआ हो या उसकी लाइनिंग रह गई हो तो भी उसमें फिर से लिक्विड भरा सकता है.
आमतौर पर छोटे आकार के लिवर सिस्ट के कोई लक्षण दिखाई नहीं देते. लेकिन जब सिस्ट का आकार बढ़ता है तो मरीज को पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है. इसके अलावा पेट में भारीपन, सूजन, जी मिचलाना और बहुत कम मामलों में पीलिया (जॉन्डिस) जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं.
दीपिका ने भी बताया था कि उन्हें थकान और पेट में दर्द महसूस हो रहा था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि किसी को लगातार पेट दर्द या डाइजेशन में समस्या हो रही है तो उन्हें उसे तुरंत एक्सपर्ट से मिलना चाहिए और उनकी सलाह पर अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन कराना चाहिए ताकि समय रहते स्थिति का पता चल सके.
अधिकतर लिवर सिस्ट को किसी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती. डॉक्टर ऐसे में सिर्फ निगरानी रखने की सलाह देते हैं. लेकिन दीपिका जैसे मामलों में, जहां सिस्ट दोबारा उभरा है, डॉक्टर एस्पिरेशन (सुई से लिक्विड निकालना) या लैप्रोस्कोपिक सर्जरी का ऑफशंस चुनते हैं.
रिकवरी के लिए डाइट पक ध्यान देना और स्ट्रेस फ्री रहना जरूरी है. एक्ट्रेस वर्तमान में अपने डॉक्टर के परामर्श ले रही हैं और रेगुलर फॉलो-अप कर रही हैं. लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कम तेल-मसाले वाला भोजन और पर्याप्त पानी पीना सबसे असरदार घरेलू उपाय माना जाता है.