scorecardresearch
 

Reverse Diabetes : क्या डायबिटीज रिवर्स हो सकती है? AIIMS के डॉक्टर ने बताया सच, ऐसे कंट्रोल करें बीमारी

भारत में डायबिटीज के 10 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं. बीते कुछ सालों में इसके मामले तेजी से बढ़े हैं. डायबिटीज के केस बढ़े हैं तो कई मरीज इसको रिवर्स करने का भी सोचते हैं, लेकिन क्या ये वाकई मुमकिन है?

Advertisement
X
डायबिटीज रिवर्स का सच
डायबिटीज रिवर्स का सच

आजकल सोशल मीडिया और कई हेल्थ प्रोग्राम्स में डायबिटीज को पूरी तरह रिवर्स करने का दावा किया जाता है. कई डायबिटीज मरीज
महंगी फीस भरकर इन प्रोग्राम में शामिल हो जाते हैं. उनको उम्मीद रहती है कि यह बीमारी रिवर्स हो जाएगी. वह इससे मुक्त हो जाएंगे, लेकिन क्या वाकई डायबिटीज रिवर्स हो सकती है?

भारत में डायबिटीज के 10 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं. हर साल नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है. 30 से 40 साल की उम्र में भी लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं. केस बढ़ रहे हैं तो डायबिटीज रिवर्स के नाम पर भी कई प्रोग्राम चल रहे हैं. डॉक्टरों से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट इस बीमारी को रिवर्स करने का दावा करते हैं. इन दावों की हकीकत जानने के लिए आजतक. इन ने  दिल्ली AIIMS के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत से बातचीत की है.

क्या मुमकिन है डायबिटीज को रिवर्स करना? 

डॉ राजेश का कहना है कि डायबिटीज रिवर्स मुमकिन ही नहीं है. एक बार किसी व्यक्ति को डायबिटीज हो जाए तो यह बीमारी पूरी तरह खत्म नहीं होती. सही खानपान, नियमित व्यायाम और दवाओं की मदद से इसे लंबे समय तक कंट्रोल जरूर रखा जा सकता है.

Advertisement

डॉ. राजेश खड़गावत बताते हैं कि अगर डायबिटीज का कोई मरीज कम से कम 1 साल तक सामान्य व्यक्ति की तरह खानपान करे. डायबिटीज से संबंधित कोई डाइट फॉलो न करे. दवाएं न ले और फिर भी उसका ब्लड शुगर पूरी तरह सामान्य बना रहे, तभी इसे डायबिटीज रिवर्स कह सकते हैं, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो पाता है कि इतने लंबे समय तक शुगर लेवल बढ़े ही नहीं, इसलिए डायबिटीज रिवर्स जैसा कुछ मेडिकल साइंस में प्रमाणित नहीं है.

यह भी पढ़ें: इस ब्लड ग्रुप को है 28% डायबिटीज का खतरा, चाहे पॉजिटिव हो या निगेटिव

केवल कंट्रोल हो सकती है डायबिटीज

डायबिटीज के मरीज अगर अच्छी डाइट लें, रोज व्यायाम करें, वजन कंट्रोल में रखें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लेते रहें, तो उनका ब्लड शुगर लंबे समय तक कंट्रोल में रह सकता है. शुगर कंट्रोल में रहेगा तो कई दूसरी बीमारियों का रिस्क भी कम होगा, हालांकि शुगर कंट्रोल होने का ये मतलब नहीं है कि बीमारी शरीर से खत्म हो गई है.

डॉ राजेश ,कहते हैं कि डायबिटीज एक क्रॉनिक बीमारी है, जिसे लगातार मैनेज करने की जरूरत होती है. लोगों को सलाह है कि 'रिवर्स' शब्द के पीछे भागने के बजाय अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करने पर ध्यान दें. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या सुबह नाश्ते में चाय- बिस्किट खाने से डायबिटीज हो सकती है? AIIMS के डॉक्टर ने बताया सच

डायबिटीज कंट्रोल रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करें

मोटापा कम करें

रोज कम से कम दो बार 45- 45 मिनट की एक्सरसाइज करें 

संतुलित और पौष्टिक आहार लें।

फास्ट फूड और मीठी ड्रिंक्स से बचें 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement