scorecardresearch
 

क्या सुबह नाश्ते में चाय- बिस्किट खाने से डायबिटीज हो सकती है? AIIMS के डॉक्टर ने बताया सच

सुबह के नाश्ते में चाय के साथ बिस्किट खाने की आदत क्या डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकती है? AIIMS के प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत ने Aajtak.in से इस बारे में बताया है.

Advertisement
X
चाय- बिस्किट ( PHOTO- Pixels)
चाय- बिस्किट ( PHOTO- Pixels)

कुछ लोगों को सुबह के नाश्ते में चाय- बिस्किट खाना पसंद होता है. जो केवल चाय ही पीते हैं वह भी कई बार इसके साथ बिस्किट तो खा ही लेते हैं. इसके पीछे ये सोच होती है कि खाली पेट चाय पीने से कहीं पेट में गैस न बन जाए, इसलिए बिस्किट भी खा लेते हैं.लेकिन क्या नाश्ते की ये आदत आपको डायबिटीज का मरीज बना सकती है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने दिल्ली AIIMS में एंडोक्राइनोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत से बातचीत की है.

डॉ. राजेश बताते हैं कि बिस्किट में लैक्टोज और ग्लूकोज होता है. कुछ बिस्किट में फ्लेवर भी मिलाए जाते हैं .इनमें छिपी हुई चीनी होती है.  कुछ बिस्किट में आर्टिफिशियल स्वीटनर भी मिलाए जाते हैं. इनको खाने से कैलोरी बढ़ती है. इससे शरीर में फैट बढ़ता है. इसी तरह चाय भी अगर मीठी है वह भी नुकसान करती ही है. 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज से आसानी से होगा बचाव, अपना लें AIIMS के डॉक्टर के बताए 3 तरीके

बिस्किट- चाय से डायबिटीज का कितना खतरा है

डॉ राजेश बताते हैं खाली पेट नाश्ते में चाय- बिस्किट खाना डायबिटीज को निमंत्रण दे सकता है. इनको खाने से शुगर लेवल अचानक बढ़ता है. चाय- बिस्किट खाने से डायबिटीज का रिस्क उनको अधिक है जो किसी तरह की एक्सरसाइज नहीं करते हैं. हालांकि जो लोग नियमित व्यायाम करते हैं और कभी कभी चाय- बिस्किट खा लेते हैं तो उनको खतरा कम है, लेकिन जिनको मोटापे की बीमारी है और शुगर बढ़ा रहता है तो उनको चाय- बिस्किट खाने से बचना है. 

Advertisement

बिस्किट खाने से आंखें भी हो सकती हैं खराब

PUBmd में छपी एक रिसर्च बताती हैं कि बिस्किट खाने से डायबिटीज मरीजों की आंखें भी खराब हो सकती है. डायबिटीज से आंखों की जो बीमारी होती है उसको डायबिटिक रेटिनोपैथी कहते हैं. रिसर्च में बिस्किट खाने और डायबिटिक रेटिनोपैथी के जोखिम के बीच सकारात्मक संबंध मिला है. रिसर्च में पता चला कि जो लोग ज्यादा बिस्किट खाते हैं उनमें डायबिटिक रेटिनोपैथी का रिस्क करीब 140% अधिक पाया गया. हालांकि यह एक cross-sectional study है, इसलिए यह साबित नहीं करती कि केवल बिस्किट ही बीमारी का कारण हैं, लेकिन यह रिस्क बढ़ाता जरूर है. 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज से स्ट्रेस तक इलाज का नया तरीका, योग थेरेपी स्पेशलिस्ट की बढ़ती मांग

क्या शुगर फ्री- बिस्किट खा सकते हैं

डॉ राजेश बताते हैं कि बिस्किट कैसा भी हो उसमें मैदा तो होती ही है. इसको ज्यादा खाने से कुछ समय बाद कब्ज की शिकायत हो सकती है. इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का भी खतरा होता है. ऐसे में सबसे जरूरी यह है कि आप जो भी बिस्किट खा रहे हैं उसके रैपर पर दिए गए लैबल को पढ़ें और इसके इंग्रेडिएंट्स को देखें. अगर इसमें लिखा है कि हाई  शुगर, पाम ऑयल है तो इनको खाने से बचें. ऐसे बिस्किट सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं. 

Advertisement

सुबह के नाश्ते में फिर क्या खाना बेहतर

सुबह के नाश्ते में बिस्किट खाने से परहेज करें. इनको खाने से कोई फायदा नहीं है. न इसमें प्रोटीन होता है न किसी तरह का खास पोषण.  इसकी जगह आप चने खा सकते हैं.भीगे चने बेहतर हैं. इनमें प्रोटीन होता है. इसके अलावा मखाने भी खा सकते हैं. ये भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement