scorecardresearch
 

Shani Gochar 2026: अगले 207 दिन 4 राशियों के लिए वरदान, शनि देव खोलेंगे तरक्की के रास्ते

Shani Gochar 2027: शनि देव की चाल में बदलाव से अगले 207 दिन 4 राशियों के लिए खास रह सकते हैं. ज्योतिष के अनुसार, मिथुन, तुला, कन्या और मकर राशि वालों को नौकरी, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन में लाभ मिलने के संकेत हैं. जानें शनि गोचर का किन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव.

Advertisement
X
शनि देव की चाल में बदलाव से अगले 210 दिन 4 राशियों के लिए खास रह सकते हैं. (Photo: ITG)
शनि देव की चाल में बदलाव से अगले 210 दिन 4 राशियों के लिए खास रह सकते हैं. (Photo: ITG)

Shani Gochar 2027: ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव का असर ज्योतिष में सभी 12 राशियों के जीवन पर माना जाता है. कर्मफल दाता शनि की स्थिति भी इसी लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होती है. फिलहाल शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं और जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान उनकी चाल और नक्षत्र में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए तरक्की, आर्थिक मजबूती और खुशियों के नए रास्ते खोल सकती है. खास बात यह है कि अगले करीब 207 दिनों में 4 राशियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है. 

कब तक मीन राशि में रहेंगे शनि देव?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. वह 2 जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान दिसंबर 2026 में शनि मार्गी होंगे. इसके बाद फरवरी 2027 में उनका नक्षत्र परिवर्तन होगा. मार्च में शनि अस्त होंगे और मई 2027 में दोबारा उदय होंगे. इन बदलावों को ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जाता है. 

मिथुन राशि: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा रह सकता है. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानियों में राहत मिल सकती है. धन-संपत्ति में वृद्धि के अवसर बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. 

तुला राशि: परिवार में आएगी खुशहाली
तुला राशि वालों के लिए शनि की चाल सकारात्मक परिणाम दे सकती है. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं. सेहत से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलने की उम्मीद है. अपनों के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे. 

Advertisement

मकर राशि: कारोबार में होगा फायदा
मकर राशि के जातकों के लिए अगले 210 दिन कारोबार के लिहाज से अच्छे रह सकते हैं. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है. किसी बड़ी व्यावसायिक योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. नौकरी करने वालों को भी करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. 

कन्या राशि: मेहनत का मिलेगा पूरा फल
कन्या राशि वालों के लिए शनि की चाल मेहनत का फल दिलाने वाली साबित हो सकती है. कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं. लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं. आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपकी प्रतिभा को पहचान मिल सकती है. 

शनि की चाल क्यों है खास?

ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म, अनुशासन, न्याय और मेहनत का कारक माना जाता है. मान्यता है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. यही वजह है कि शनि की वक्री, मार्गी और नक्षत्र परिवर्तन की स्थिति को महत्वपूर्ण माना जाता है. शनि का प्रभाव किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में उनकी स्थिति और दशा के आधार पर अलग-अलग हो सकता है

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement