scorecardresearch
 

खांसते-खांसते सीने में होने लगता है दर्द? डॉक्टर से जानें इसका कारण और कितना है खतरा

खांसी के दौरान सीने में दर्द होना आम समस्या है, जो वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या सीओपीडी जैसी बीमारियों के कारण हो सकता है. लगातार खांसी से छाती की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे दर्द होता है. लेकिन कुछ मामलों में ये गंभीर हो सकता है.

Advertisement
X
खांसी आना ( PHOTO-ITGD)
खांसी आना ( PHOTO-ITGD)

क्या आपको भी खांसते- खांसते सीने में दर्द होने लगता है? ये कोई आम समस्या है या किसी बड़ी बीमारी का कारण तो नहीं है. ये होता क्यों है और कब इसको मामूली नहीं समझना चाहिए इस बारे में डॉक्टर ने बताया है. 

यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल में पल्मोनोलॉजी विभाग में डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने इस बारे में बताया है. वह कहते हैं कि वायरल इंफेक्शन या बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण खांसी हो जाती है. इसके अलावा जिन लोगों को अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या सीओपीडी जैसी बीमारी होती है उनको भी एलर्जी के दौरान खांसी आ जाती है. लगातार खांसी आने से छाती की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है. इससे खांसते समय या शरीर को हिलाने पर सीने में दर्द महसूस हो सकता है. कुछ मामलों में ये दर्द छाती में भी महसूस होता है.

यह भी पढ़ें: बार-बार होती है खांसी और फेफड़ों में इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताया कौन-सी वैक्सीन कर सकती है बचाव

तेज खांसी से भी हो सकता है सीने में दर्द

बार-बार जोर से खांसने पर छाती की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है. पसलियों और छाती की हड्डी के बीच मौजूद हिस्से में सूजन भी हो सकती है. ऐसे दर्द मेंर खांसने, गहरी सांस लेने, शरीर मोड़ने या उस जगह दबाने पर दर्द बढ़ता है. अगर दर्द केवल खांसने के समय होता है और बाकी समय ज्यादा परेशानी नहीं है, तो कई मामलों में इसकी वजह छाती की मांसपेशियों पर पड़ा दबाव हो सकता है, लेकिन अगर ये लक्षण दिख रहे हैं तो फिर खांसी को नॉर्मल न समझें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रदूषण बढ़ते ही खांसी क्यों होने लगती है? ये कितना खतरनाक, कैसे करें बचाव, डॉक्टर से जानें

खांसी के साथ सांस फूल रही हो

डॉ. राजेश बताते हैं कि खांसी अगर 3 हफ्ते से ज्यादा की है, खांसी के साथ सांस फूल रहा है. सांस लेने में परेशानी हो रही है. ज्यादा कमजोरी हो रही है तो ये  फेफड़ों के इंफेक्शन से लेकर निमोनिया तक का भी लक्षण हो सकता है. अगर किसी व्यक्ति को ये परेशानियां हो रही हैं तो इस मामले में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और लापरवाही न करें 

कब हो सकती है हार्ट की परेशानी

खांसी के साथ सीने में दर्द होने का मतलब हमेशा हार्ट अटैक नहीं होता. कई मामलों में खांसते- खांसते समय  मांसपेशियों में हुए दर्द के कारण भी सीने में दर्द महसूस होता है, लेकिन अगर आपको कम खांसी के भी सीने में दर्द हो रहा है. दर्द बाएं हाथ तक जा रहा है. ठंडा पसीना आ रहा है, बैचेनी हो रही है और हार्ट बीट बहुत तेज महसूस हो रही है तो फिर इसको हल्के में न लें. ऐसे लक्षण दिखते ही अस्पताल जाएं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement