scorecardresearch
 

बार-बार होती है खांसी और फेफड़ों में इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताया कौन-सी वैक्सीन कर सकती है बचाव

आने वाले दिनों में बढ़ते प्रदूषण के कारण गले में खराश, सूखापन, खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. विशेष रूप से अस्थमा, एलर्जी और फेफड़ों की बीमारियों से ग्रस्त लोगों में ये लक्षण गंभीर हो सकते हैं.

Advertisement
X
 लंग्स
लंग्स

आने वाले दिनों में जैसे-जैसे प्रदूषण का लेवल बढ़ेगा तो लोगों में गले में खराश और सांस से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. हवा में मौजूद प्रदूषण के बारिक कण गले में खराश, सूखापन, खांसी, सांस लेने में परेशानी या सीने में भारीपन जैसी शिकायतें कर सकते हैं. जिन लोगों को पहले से अस्थमा,एलर्जी या फेफड़ों से जुड़ी समस्या है,उनमें इन लक्षणों के बढ़ने की संभावना अधिक रहती है. कुछ लोगों को बार- बार ही लंग्स और गले में इंफेक्शन हो जाता है. ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को अभी से सावधानी बरतने की सलाह दी है. एक्सपर्ट का कहना है कि वैक्सीनेशन से भी इस समस्या से आसानी से बचाव किया जा सकता है. 

यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल में पल्मोनोलॉजी विभाग में डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने इस बारे में बताया है. डॉ. राजेश कहते हैं कि आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ सकता है.ऐसे में लोगों को अभी से अपनी दिनचर्या में कुछ छोटी सावधानियां शामिल करनी चाहिएय प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर लंबे समय तक बाहर रहने और खुले में भारी व्यायाम करने से बचना बेहतर हैय बाहर जाना जरूरी हो तो मास्क इस्तेमाल किया जा सकता है. घर के अंदर भी धुआं, धूल और तंबाकू के धुएं से बचना जरूरी हैय. पर्याप्त पानी पीना, नींद पूरी करना और संतुलित आहार लेना भी शरीर की सामान्य प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में मदद करता है.

इन लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर से सलाह लें

डॉ. राजेश कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को लगातार खांसी, सांस फूलना, घरघराहट, तेज बुखार या सीने में दर्द जैसे लक्षणों को केवल मौसम या प्रदूषण का असर मानकर नजरअंदाज न करें. हर खांसी संक्रमण या प्रदूषण की वजह से नहीं होती, इसलिए लक्षण लंबे समय तक बने रहने या बढ़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए. समय पर जांच से लक्षणों को गंभीर होने से रोका जा सकता है.

Advertisement

ये वैक्सीन लगवा लें 

लंग्स इंफेक्शन से कुछ लोगों में निमोनिया होने का खतरा रहता है. जो खतरनाक हो सकता है. इससे बचाव के लिए  Pneumococcal vaccine (Prevenar 20) और हर साल Influenza vaccine लगवा लेनी चाहिए. ये वैक्सीन बहुत फायदेमंद है और इसे आप अपने डॉक्टर की सलाह से लगव सकते हैं.  इससे अस्पताल में भर्ती की जरूरत पड़ने वाले गंभीर निमोनिया से लगभग 70% तक सुरक्षा मिल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement