scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: जर्जर पटरी से गुजरती ट्रेन का ये वीडियो भारत नहीं, बांग्लादेश का है

देश में लगातार हो रहे ट्रेन हादसों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है जिसमें खराब हालत वाली पटरी से एक ट्रेन गुजर रही है. लोग इस वीडियो को भारत का बताते हुए तंज कस रहे हैं कि वंदे भारत जैसी लग्जरी ट्रेन ऐसी पटरी पर चलेगी. इस वायरल वीडियो की सच्चाई दावे से विपरीत है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
जर्जर पटरी पर दौड़ती ट्रेन का ये वीडियो भारत का है.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो भारत का नहीं, बल्कि बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले का है.

देश में लगातार हो रहे ट्रेन हादसों के बीच सोशल मीडिया पर एक काफी वायरल है जिसमें खराब हालत वाली पटरी से एक ट्रेन गुजर रही है. देखने में लगता है कि पटरी के इस हिस्से के नट-बोल्ट ढीले हो गए हैं, जिस कारण जब-जब ट्रेन का पहिया उस पर से गुजर रहा है, पटरी अंदर की ओर धंस जा रही है.

लोग इस वीडियो को भारत का बताते हुए तंज कस रहे हैं कि वंदे भारत जैसी लग्जरी ट्रेन ऐसी पटरी पर चलेगी. ऐसी ही एक पोस्ट के एक व्यक्ति ने लिखा, “जब ट्रेन एक्सीडेंट होता है तो दूसरे का नाम लेते हैं कि किसी की साजिश थी. अपनी कमियां नहीं पता हैं.”

Fact Check 2nd

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो भारत का नहीं, बल्कि बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले का है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

हमें वीडियो में रेल गाड़ी के पीछे, एक लाल रंग के बोर्ड पर ‘Walton’ लिखा हुआ मिला. जिसका हेडक्वॉर्टर बांग्लादेश के गाजीपुर में है. ये कंपनी बिजली के उपकरण, मोबाइल फोन, ऑटोमोबाइल आदि बनाती है. इससे ऐसा लगता है कि ये वीडियो बांग्लादेश का हो सकता है.

Fact Check 3rd

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये ‘Local Train BD’ नाम के एक पर मिला. यहां इसे 19 अक्टूबर 2024 को शेयर करते हुए बताया गया है कि भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक बेहाल हो गया है. पटरी का फिशप्लेट जॉइंट टूट चुका है और  नट-बोल्ट गायब हैं.

Advertisement

यूट्यूब चैनल के में बताया गया है कि यहां पर बांग्लादेशी ट्रेनों के वीडियो शेयर किये जाते हैं. वायरल वीडियो जैसे और भी कई इस चैनल पर मौजूद हैं, जो और का हाल दिखाते हैं.

हमें इस नाम से बना एक फेसबुक अकाउंट भी मिला, इस अकाउंट पर भी को शेयर किया गया था. हमने इस फेसबुक पेज से संपर्क किया. पेज के मालिक, ने आजतक को बताया कि वायरल वीडियो बांग्लादेश का है. उन्होंने खुद इस वीडियो को 16 अक्टूबर, 2024, को मैमनसिंह रेलवे जंक्शन से 3 किलोमीटर की दूरी पर शूट किया था. उस वक्त तूफान ‘दाना’ की वजह से वहां भारी बारिश हुई थी, जिसके बाद रेलवे ट्रैक का ये हाल हो गया था. उन्होंने बताया कि उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से ट्रैक की मरम्मत कराने की गुजारिश भी की है.

Taki ने वायरल वीडियो वाली जगह जाकर हमें वहां की एक तस्वीर भी भेजी. इसमें साफ देखा जा सकता है कि इस इलाके में लगे हरे रंग के बोर्ड पर बांग्ला और अंग्रेजी में बांग्लादेशी जिले शेरपुर और किशोरगंज समेत आसपास की कई जगहों के नाम और उनकी दूरी लिखी हुई है. इससे साफ पता चलता है कि वीडियो बांग्लादेश में शूट हुआ था.

Fact Check 4th

साफ है, बांग्लादेश के एक जर्जर रेलवे ट्रैक के वीडियो को भारत का बताते हुए भ्रामक दावा किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement