scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: नशे में धुत इंदौर की लड़की हुई टॉपलेस? नहीं, फीफा वर्ल्ड कप से है इस वीडियो का कनेक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को मध्य प्रदेश के इंदौर का बताकर दावा किया जा रहा है कि नशे में धुत युवाओं ने सड़क पर हंगामा किया और एक लड़की टॉपलेस होकर कार से गिर गई. आजतक ने इस वायरल वीडियो का फैक्ट चेक किया है...

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो इंदौर का है, जहां नशे में धुत कुछ लड़के-लड़कियां बवाल मचा रहे थे. इस दौरान एक लड़की तो टॉपलेस भी हो गई.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो कोलंबिया का है, जहां एक फैन फीफा वर्ल्ड कप में घाना के खिलाफ कोलंबिया को मिली जीत का जश्न मना रही थी.

मध्य प्रदेश के इंदौर का बताकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसके जरिए कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि नशे में धुत कुछ युवा लड़के-लड़कियों ने बीच सड़क पर हंगामा किया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार की खिड़की से आधी बाहर निकली हुई एक लड़की अचानक टॉपलेस हो जाती है. अगले ही पल वो कार से सड़क पर गिर जाती है. इसके बाद कुछ लोग उसकी मदद के लिए आते हैं.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “यह वाकया इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में स्थित सत्यसांई चौराहे के पास का है. यह इलाका पब और नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है. देर रात एक कार में सवार कुछ लड़कियां और युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे.”

इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

Fact Check 2nd

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो इंदौर तो क्या भारत का ही नहीं है. ये कोलंबिया का वीडियो है, जहां एक फैन अपनी टीम को फीफा वर्ल्ड कप में मिली जीत का जश्न मना रही थी.

Advertisement

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये Colombia Oscura नाम के एक एक्स अकाउंट के 5 जुलाई के पोस्ट में मिला. पोस्ट के मुताबिक ये वीडियो कोलंबिया के अर्मेनिया शहर का है, और इसमें नजर आ रही लड़की, फीफा वर्ल्ड कप में कोलंबिया की जीत पर जश्न मना रही थी.

इस घटना से संबंधित तमाम न्यूज रिपोर्ट्स मौजूद हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की 7 जुलाई की रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबिया की एक लड़की को अपनी टीम की वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाना कुछ ज्यादा ही भारी पड़ गया. जब यहां लोग 'राउंड ऑफ 32' में घाना के खिलाफ कोलंबिया की 1-0 की जीत के बाद जमकर जश्न मना रहे थे. उसी दौरान एक लड़की चलती कार में टॉपलेस हो गई थी और कार की खिड़की से बाहर गिर गई थी.

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार से नीचे गिरने की वजह से लड़की को मामूली खरोंचें आईं थीं और सिर में हल्की चोट लगी थी. इसके बाद उसे एक हेल्थ सेंटर ले जाया गया था, जहां रात भर डॉक्टरों की देखरेख में रखकर अगली सुबह उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था.

हादसे के बाद, पुलिस ने भी कार्रवाई की. प्रशासन ने कार के ड्राइवर पर जुर्माना लगाया था, क्योंकि उसने पैसेंजर को खतरनाक तरीके से गाड़ी से बाहर निकलने दिया था.

Advertisement

साफ है, कोलंबिया के वीडियो को भारत का बताकर सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement