scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: बंगाल में भीम आर्मी की रैली का ये वीडियो 2023 का है, अभी का नहीं

सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल में 2023 में हुई भीम आर्मी की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ का वीडियो अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है. हालांकि, ये वीडियो पुराना है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुई भीम आर्मी की रैली का वीडियो है, जहां बीजेपी की सरकार बनते ही ‘भीमवादी’ संविधान बचाने निकल पड़े.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये पश्चिम बंगाल में 2023 में हुई भीम आर्मी की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ का वीडियो है.

हाथ में नीला झंडा लिए किसी सड़क से गुजरते लोगों के हुजूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें लोग ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहेब अमर रहें’ के नारे लगाते हुए देखे जा सकते हैं.

कुछ लोग इसे पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई भीम आर्मी की रैली का वीडियो बता रहे हैं. इसे शेयर करते हुए कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपनी ‘बी-टीम’ भीम आर्मी को राज्य में बढ़ावा दे रही है. मिसाल के तौर पर एक एक्स यूजर ने लिखा “हिंदू एकता का चूरन देने वाली बीजेपी ने बंगाल में जाते ही अपनी बी टीम - भीम आर्मी - लॉन्च कर दी. बीजेपी ही जातिवाद की असली जड़ है.

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही भीमवादी संविधान बचाने निकल आए. अब वे यूजीसी रेगुलेशन, SC/ST एक्ट व जातिगत आरक्षण को मजबूती प्रदान करेंगे. हिंदुत्व के नाम पर सरकार बनते ही भीमवादी हिंदुओं को जाति में तोड़ने निकल आते हैं. सोचा है ऐसा क्यों?” 

fact check

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये पश्चिम बंगाल में 2023 में हुई भीम आर्मी की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ का वीडियो है.

Advertisement

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये Ruidas Samaj Tv नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला. यहां इसे 9 अक्टूबर, 2023 को अपलोड किया गया था. यानी इतनी बात तो यहीं साफ हो गई कि ये काफी पुराना वीडियो है, और किसी हाल-फिलहाल की रैली का नहीं है.

fact check

एक फेसबुक यूजर ने 9 अक्टूबर, 2023 को ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि ये भीम आर्मी की ‘सविधान बचाओ यात्रा’ के दौरान का वीडियो है. साथ ही उन्होंने बताया कि रैली सर्कस पार्क से लेकर सियालदह के मौलाली तक निकाली गई थी. वीडियो में आगे कुछ लोगों ने बैनर पकड़ा हुआ है जिस पर लिखा है - ‘संविधान बचाओ यात्रा’.

वहीं एक और फेसबुक यूजर ने 8 अक्टूबर को इस रैली की तस्वीरें पोस्ट की थीं. इनमें वही ब्रिज और वायरल वीडियो में मौजूद कुछ लोग देखे जा सकते हैं.

fact check​

भीम आर्मी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी कमल सिंह वालिया ने भी 8 अक्टूबर को एक फेसबुक पोस्ट में इस रैली की तस्वीरें शेयर की थीं. इनमें मौजूद कई लोग वायरल वीडियो में भी नजर आ रहे हैं.

साफ है कि वायरल वीडियो 2023 में कोलकाता में हुई भीम आर्मी की रैली का है. इसे अभी का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement