scorecardresearch
 

सालों तक हीरोइन संग लिवइन रहा एक्टर, शादी करते ही 5 साल में हुआ तलाक

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता यतिन कार्येकर ने अपने लिवइन रिलेशनशिप और तलाक को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि वो तीन साल तक इरावती हर्षे के साथ लिवइन रिलेशनशिप में थे, जो बाद में शादी में बदला लेकिन 2001 में उनका तलाक हो गया.

Advertisement
X
तलाक पर बोला एक्टर (Photo: Social Media)
तलाक पर बोला एक्टर (Photo: Social Media)

यतिन कार्येकर टेलीविजन और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर में से एक हैं. यतिन अपनी एक्टिंग से छोटे से छोटे रोल को यादगार बना देते हैं. वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं. सालों बाद एक्टर ने अपने लिवइन रिलेशनशिप और तलाक को लेकर खुलकर बात की है. 

लिवइन रिलेशनशिप में थे एक्टर 
यतिन कार्येकर अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस इरावती हर्षे के साथ लिवइन रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा सका. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में यतिन ने इरावती संग अपने रिश्ते को लेकर बात की. एक्टर से पूछा गया कि आप इरावती के साथ उस वक्त लिवइन में थे, जब ज्यादा लोग ऐसी बातें भी नहीं करते थे. आप लोग अपने समय से बहुत आगे थे. आपको समाज की बातों का डर नहीं लगा. 

यतिन कहते हैं कि इंडस्ट्री और समाज में हमारे रिलेशनशिप की चर्चा हो रही थी. पर घर से हमें सपोर्ट था. मेरे और उनके दोनों के पापा काफी मॉर्डन सोच के थे. लेकिन हम दोनों की मम्मी को ये पसंद नहीं था. वो कहती थीं कि शादी होनी चाहिए. अगर आगे जाकर बच्चे हो गए, तो उनको लीगल स्टेटस मिलना चाहिए. आजकल के लिवइन रिलेशनशिप एक स्टेटस की तरह हैं, तब ऐसा नहीं था. इसलिए दोनों माएं शादी के पीछे पड़ी थीं, लेकिन पापा लोग कहते थे कि नहीं किया, तो चलेगा. लेकिन दादा जी के गुजरने के बाद हमने शादी कर ली. 

Advertisement

यतिन ने बताया कि वो तीन साल के लिए लिवइन रिलेशनशिप में थे. वो कहते हैं कि 1996 में हमारी शादी हुई और 2001 में हमारा डिवोर्स हो गया. उनसे पूछा गया कि आपके तलाक की वजह क्या थी. इस पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता. उसने खुद ही दूरी बना ली. मैं शांति और चट्टान की शूटिंग के लिए गया था. उसे मेरी कमी महसूस होती थी. 

शादी के पहले ही साल उन्होंने शांति छोड़ दिया था. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं और काम नहीं करना चाहती. मैंने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है. मुझे काम करना पड़ेगा, क्योंकि मुझे घर का खर्चा चलाना है. लोन की किस्त देनी है. इस बीच उन्हें पता नहीं क्या हुआ और वो मुझसे दूर हो गईं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement