scorecardresearch
 

'बिगबॉस' में दिखेगी दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला

कलर्स चैनल पर प्रसारित होनेवाले रियलिटी शो बिग बॉस-6 में जल्द ही दुनिया की सबसे छोटी कद की एक महिला दिखाई देगी. इस महिला का नाम है ज्योति आमगी.

Advertisement
X
ज्योति आमगी
ज्योति आमगी

कलर्स चैनल पर प्रसारित होनेवाले रियलिटी शो बिग बॉस-6 में जल्द ही दुनिया की सबसे छोटी कद की एक महिला दिखाई देगी. इस महिला का नाम है ज्योति आमगी.

ज्योति सिर्फ 62.8 सेंटीमीटर (तकरीबन दो फुट एक इंच) लंबी हैं. उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस ने दुनिया की सबसे छोटी महिला घोषित किया है.

वह इमाम सिद्दिकी के ‘बिगबॉस’  से बाहर होने के बाद वहां जा रही हैं.  नागपुर की रहने वाली ज्योति 19 साल की हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं इस शो में हिस्सा लेना चाहती हूं क्योंकि मैं बॉलीवुड में कैरियर बनाना चाहती हूं. इन लोगों ने मुझसे ईमेल से संपर्क किया और मैं उन्हें ‘ना’ नहीं कह सकती थी क्योंकि मैं इस शो को पूरी निष्ठा से देखती हूं. मैं शो में किसी से नहीं लड़ूंगी और विजेता बनकर आऊंगी.’

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस नयी मेहमान को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलने वाली है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement