scorecardresearch
 

TV Serial Spoilers: अपने घर में पराई हुई तुलसी, प्रेम को मिलेगी कर्मों की सजा

इस हफ्ते टीवी सीरियल में तुलसी जेल से वापस लौटती है, लेकिन उसका परिवार बिखरा हुआ है. जानते हैं कि इस वीक आपके फेवरेट टीवी शो में क्या होने वाला है.

Advertisement
X
बदलेगी टीवी सीरियल की कहानी (Photo: Screengrab)
बदलेगी टीवी सीरियल की कहानी (Photo: Screengrab)

टेलीविजन फैन्स अपने फेवरेट सीरियल के अपडेट के लिए तैयार रहते हैं. चलिए फिर इंतजार कैसा जानते हैं कि आपके फेवरेट सीरियल में इस हफ्ते क्या होने वाला है. जेल की सजा काटने के बाद तुलसी की घर वापसी हो चुकी है. अनुपमा के घर तूफान मचा हुआ. दूसरी ओर देव, वसुधा से अपने प्यार का इजहार करता दिखेगा. 

बिखर गया तुलसी का परिवार
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 10 साल का लीप आ चुका है. तुलसी ने सभ्यता, संस्कार और प्यार से शांति निकेतन की नींव रखी थी, लेकिन जब वो 10 साल की सजा काटकर अपने घर लौटी, तो हैरान रह गई. शांति निकेतन दो हिस्सों में बंट चुका है. इस हफ्ते देखने को मिलेगा कि उसके बच्चे उसे अपनाते भी हैं या नहीं. 

गंगा और सोनी की बढ़ेंगी मुश्किलें
'गंगा माई की बेटियां' में गंगा और सोनी 1000 मिठाई के डिब्बों का बड़ा ऑर्डर मिलेगा, लेकिन इसके लिए उन्हें एडवांस पैसे नहीं दिए गए हैं. इस वजह से दोनों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. दूसरी ओर शेखर की मां उसकी दूसरी शादी का ऐलान करेगी. सोनी को लेकर सहाना भी परेशान नजर आने वाली है.

वनराज 2.0 बना प्रेम
'अनुपमा' में प्रेम, वनराज 2.0 बनता जा रहा है. प्रेम, राही का हाथ पकड़कर उसे घर से बाहर निकाल देगा. अनुपमा आकर अपनी बेटी को संभालती है. लेकिन बेटी के साथ हुआ बर्ताव देखकर उसे अपना वक्त याद आ जाता है. एक वक्त था जब अनुपमा भी यही सब फेस कर रही थी. वनराज उसे इसी तरह ट्रीट करता था. जल्द ही प्रेम को उसके बुरे कर्मों की सजा मिलेगी. 

Advertisement

जेल से भागा जालंधर 
'तुम से तुम तक' में जालंधर के जेल से भाग निकलेगा, जिसके बाद आर्यवर्धन को डर सताएगा कि कहीं वो अनु के सामने उसके अतीत का सच न बता दे. चरण की डीएनए रिपोर्ट से घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा. 

पत्नी को प्रपोज करेगा देव
'वसुधा' में देव अपनी पत्नी वसुधा के सामने प्यार का इजहार करने की शर्त रखेगा. वो कहेगा कि अगर वसुधा पूरे परिवार के सामने उसे 'आई लव यू' नहीं कहेगी, तो वो खाना नहीं खाएगा. देखते हैं कि वसुधा उसकी ये शर्त पूरी कर पाएगी या नहीं. 

अपना फेवरेट शो देखने के लिए रेडी हैं ना?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement