सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की नई फिल्म छिछोरे आने वाली है. इसमें दोनों कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन आमिर खान स्टारर दंगल फेम नितेश तिवारी ने किया है. इन दिनों सुशांत और श्रद्धा कपूर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. द कपिल शर्मा शो पर दोनों सितारे फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं. सोनी चैनल ने शो का एक प्रोमो ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इसमें कपिल और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मस्ती करते दिख रहे हैं.
प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा कहते हैं, ''ट्रेलर में सुशांत बोलते हैं कि कॉलेज में कुत्ते-कमीने दोस्त मिलते हैं. आपको कितने ऐसे दोस्त मिले हैं?'' इसके जवाब में सुशांत ने कहा, ''मेरे सारे दोस्त ऐसे ही थे.'' उन्होंने कहा कि हमारे हॉस्टल में रूल था कि अगर 7 बजे के बाद आओगे तो एंट्री नहीं मिलेगी. इसी बीच अर्चना पूरन सिंह बोलती हैं कि हमारा भी यही थी. अर्चना की इस बात पर कपिल ने चुटकी लेते हुए कहा कि वाऊ आप कॉलेज गई हैं. कपिल की यह बात सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं.
College ki masti ka mazaa ayega Kapil aur Chhichhore ki masti mein shaamil ho kar! Inse miliye iss Sunday mein, raat 9:30 baje.
— Sony TV (@SonyTV)
View this post on Instagram
इस दौरान शो में फिल्म की स्टारकास्ट से वरुण शर्मा, नवीन और डायरेक्टर नितेश तिवारी भी मौजूद रहे. कपिल ने कहा कि नवीन इंजीनियरिंग स्टूडेंट रह चुके हैं, सुशांत भी इंजीनियर हैं, नितेश सर भी इंजीनियर हैं. सारे इंजीनियर डायरेक्टर-एक्टर बन गए तो काम कहां चल रहा है हिंदोस्तान में.
बता दें कि यह मल्टीस्टारर फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हो रही है. इससे पहले सुशांत सोनचिड़िया फिल्म में एक डकैत का रोल प्ले किया था लेकिन यह दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई. श्रद्धा कपूर की बात करें तो उनकी फिल्म साहो एक दिन पहले 30 अगस्त को ही रिलीज हुई है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स रिव्यूज मिले हैं. अब देखना है कि दोनों सितारों की नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है.