scorecardresearch
 

‘सुनील पाल से सीखा गाली देना’, बोले समय रैना, कपिल के शो में छिड़ी कॉमेडियन की जंग

कॉमेडियन कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में समय रैना, रणवीर इलाहबादिया और सुनील पाल पहुंचे. इस दौरान सभी ने एक दूसरे को काफी रोस्ट किया. जानिए क्या कुछ हुआ.

Advertisement
X
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में समय रैना और सुनील पाल (Photo: X/@NetflixIndia)
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में समय रैना और सुनील पाल (Photo: X/@NetflixIndia)

जब कॉमेडी की दुनिया के दो धुरंधर, जिनकी आपस में बिल्कुल नहीं पटती, एक ही मंच पर आ जाएं, तो धमाका होना लाजमी है. नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. कपिल शर्मा के इस शो में समय रैना, रणवीर इलाहबादिया और सुनील पाल एक साथ नजर आए. 

गौर करने वाली बात यह है कि सुनील पाल और समय रैना के बीच लंबे समय से जुबानी जंग चल रही है. सुनील पाल ने तो एक बार समय रैना को 'कॉमेडी का आतंकवादी' तक कह दिया था. इस कड़वाहट और सोशल मीडिया रोस्टिंग के बाद, जब ये दोनों कपिल के शो में आमने-सामने आए, तो हंसी के ठहाकों के बीच तंज और पलटवार का जबरदस्त खेल देखने को मिला.

'आतंकवादी' वाले बयान पर छिड़ी बहस
कपिल ने जब सुनील पाल से सीधा सवाल किया कि वह समय रैना को 'कॉमेडी का आतंकवादी' क्यों कहते हैं? क्या वह मुंह से ग्रेनेड फेंकते हैं? इस पर सुनील पाल ने तल्ख अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'ग्रेनेड मार देते तो ठीक था, लेकिन ये जो मुंह से मारते हैं, वो बहुत दयनीय है. जो बात समझ में नहीं आती, वो समाज में नहीं आती, और जो समाज के दायरे में न आए, वो आतंकवादी ही है.' सुनील ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि उन्हें बड़ा अफसोस है कि आज उन्हें ऐसा 'समय' (समय रैना की तरफ इशारा) देखना पड़ रहा है.

Advertisement

समय रैना का करारा पलटवार
सुनील पाल के वार पर समय रैना ने भी शांत रहने के बजाय उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया. समय ने कहा, 'मुझे आपसे कोई दिक्कत नहीं है, बस एक ही शिकायत है- आप ब्रश क्यों नहीं करते यार?' इस पर सुनील ने भी तुरंत जवाब दिया कि अब ब्रश करने का जमाना चला गया है, वह तो अब यहां 'पॉलिश' करने आए हैं. दोनों के बीच यह नोकझोंक दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा जरिया बन गई, जहां कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था.

शायरना अंदाज में सुनील पाल
जब अर्चना पूरन सिंह ने सुनील पाल से पूछा कि क्या उन्होंने समय को माफ कर दिया है, तो सुनील ने शायराना अंदाज में कहा, 'अदब की महफिल हो तो गालिब को याद करो, और इनकी (समय की) महफिल हो तो गाली बको.' इस पर समय रैना ने तपाक से कहा कि उन्होंने आज तक जितनी भी गालियां सीखी हैं, वो सुनील पाल के वीडियो के नीचे आने वाले कमेंट्स से ही सीखी हैं सुनील पाल ने भी हार न मानते हुए कहा कि वो कमेंट्स भी समय रैना खुद ही करवाते हैं.

चप्पल, जूते और एक इमोशनल शिकायत
सुनील पाल अक्सर सार्वजनिक जगहों पर चप्पलों में नजर आते हैं, जिस पर समय रैना ने चुटकी लेते हुए कहा, 'सुनील जी हमेशा चप्पलों में रहते हैं क्योंकि जूता तो उन्हें कहीं से भी पड़ जाता है.' हालांकि, हंसी-मजाक के बीच समय रैना ने एक गंभीर बात भी कही. 

Advertisement

उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक कॉमेडियन के तौर पर जब हम किसी विवाद में फंसते हैं और पूरी दुनिया हम पर हमला करती है, तो हमें उम्मीद होती है कि हमारी इंडस्ट्री के लोग हमारा साथ देंगे. लेकिन जब आप जैसे सीनियर कलाकार ही आकर हमला करने लगें, तो बहुत बुरा लगता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement