scorecardresearch
 

CID के दया ने खोली 'तारक मेहता' शो की पोल? बताई कॉमेडी सीन्स के पीछे की कहानी

CID में दया बने दयानंद शेट्टी ने हाल ही में कॉमेडी शो को लेकर एक बयान दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई. उनकी बातों से कई लोगों को ऐसा लगा कि उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर तंज कसा है. जानें CID एक्टर ने क्या कहा.

Advertisement
X
सीआईडी के दया ने दिया बड़ा बयान (Photo: Facebook/IMDb)
सीआईडी के दया ने दिया बड़ा बयान (Photo: Facebook/IMDb)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी जगत का सबसे आइकॉनिक कॉमेडी शो माना जाता है. पिछले 18 सालों से ये शो करोड़ों लोगों को हंसाता आया है. वो बात अलग है कि आज के समय में इसकी चमक थोड़ी हल्की पड़ गई है, लेकिन अभी भी कई लोगों का खाना इसे देखे बिना नहीं पचता है. शो का हर किरदार सबके दिलों में बसा हुआ है. 

तारक मेहता शो की जान इसका एक किरदार नहीं है, बल्कि पूरी टीम है. मगर हाल ही में इस शो के एक्टर्स से संबंधित एक बयान सुनने मिला है, जो CID फेम दयानंद शेट्टी की तरफ से आया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक पॉपुलर शो को लेकर बात की है, जिसे कई लोग मान रहे हैं कि वो बात तारक मेहता शो से जुड़ी है. 

कॉमेडी शो पर बोले 'दया'

दयानंद शेट्टी दरअसल टीवी शोज के सेट पर एक्टर्स के बीच होने वाली बातचीत का जिक्र कर रहे थे. उनका कहना था कि CID के सेट पर वो शॉट खत्म होने के बाद, एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक जारी रखते थे. सेट का माहौल काफी खुशमिजाज रहता था. मगर जब उन्होंने एक पॉपुलर कॉमेडी शो में काम किया, तो वहां के सेट का माहौल काफी अलग था. 

Advertisement

एक्टर ने बिना उस शो का नाम लिए कहा- एक बहुत पॉपुलर कॉमेडी शो है, हम लोग क्या उम्मीद करते हैं कि कॉमेडी शो है तो इनका सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्त होगा. सभी एक्टर्स हमेशा कॉमेडी करते रहते होंगे. लेकिन वहां पर जाने के बाद, जब हम लोग उनके साथ सीन करते थे और वो लोग अपनी कॉमेडी करके खत्म होते थे तो सब एकदम सीरियस हो जाते थे. 

'सबका चेहरा सीरियस हो जाता था. ना एक-दूसरे को देखते थे, ना कोई बातचीत. सब अपने-अपने कमरे में चले गए, जबकि आप कॉमेडी कर रहे हैं. हमारी ऐसी उम्मीद थी कि वो बहुत फन-लविंग, कॉमेडी करते रहने वाले होंगे. हर समय जोक कर रहे हैं, लेकिन वैसा नहीं है. मगर हम यहां (CID) पर मुर्दों के साथ बात करने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे. एक्शन करते वक्त सीरियस रहते थे.'

10 साल पहले तारक मेहता का बने थे हिस्सा

वैसे आपको बता दें कि आज से करीब 10 साल पहले CID और तारक मेहता शो के किरदार एक-दूसरे के शो में आ चुके हैं. एक स्टोरी में CID की टीम, गोकुलधाम सोसाइटी के निवासी का केस सुलझाती है. वहीं तारक मेहता से जेठालाल और दया भी CID में नजर आए थे. हालांकि क्या दया इसी शो के बारे में बात कर रहे हैं, इसकी पुष्टि कर पाना मुश्किल है. वो किस कॉमेडी शो की बात कर रहे हैं, ये वही अच्छे से जानते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement