scorecardresearch
 

Hair care In monsoon : क्या बारिश के मौसम में रोज बाल धोना सही है? जानिए हेयर एक्सपर्ट ने क्या बताया

बारिश के मौसम में बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं, खासकर बाल झड़ना और स्कैल्प की समस्याएं. बालों की देखभाल के लिए स्कैल्प की स्थिति समझना जरूरी है.

Advertisement
X
बालों को धोना
बालों को धोना

बारिश के इस मौसम में बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं. डॉक्टरों के पास बाल झड़ने की परेशानी वाले केस रोज आ रहे हैं. इनमें से कुछ लोग ये भी सोचते हैं कि क्या रोज बाल धोने से ये समस्याएं कम होंगी या फिर बढ़ जाएगी. अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो इसका जवाब हर व्यक्ति के लिए अलग- अलग है. इस बारे में हेयर एक्सपर्ट ने बताया है. 

यह सब इस चीज पर डिपेंड करता है कि आपके बालों की असल में स्थिति क्या है. पहले ये देखें कि रोज ज्यादा बाल टूट रहे हैं या कभी- कभार ही कुछ बाल ही झड़ रहे हैं. अगर बाल रोज की झड़ रहे हैं तो फिर आपको ये देखना होगा कि आपकी स्कैल्प ऑयली है या नहीं, आप रोज बाहर निकलते हैं या नहीं, अगर स्कैल्प ऑयली है और रोज बाहर जाते हैं,तो फिर रोज बाल धोए जा सकते हैं, लेकिन माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है. ज्यादा केमिकल वाले शैम्पू का रोज़ाना इस्तेमाल करने से बाल रूखे और बेजान लगने लगते हैं. यह बालों को अच्छे करने की जगह उनके और झड़ने का कारण बन सकता है. 

यह भी पढ़ें: सैलून में हेयर वॉश करा रही महिला को आया 'Beauty Parlour Stroke', जानिए क्यों होता है ऐसा

Advertisement

इन लोगों को रोज बाल धोने की नहीं है जरूरत

यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजी विभाग में डॉ. कीर्ति माहेश्वरी बताती हैं कि जिन लोगों की स्कैल्प नॉर्मल या ड्राई है, उन्हें रोज शैम्पू करने की जरूरत नहीं होती. हफ्ते में दो से तीन बार बाल धोना काफी है, हालांकि  अगर बारिश में बाल भीग जाएं, तो घर पहुंचकर उन्हें साफ पानी से जरूर धों ले. ये इसलिए करना जरूरी है क्योंकि बारिश का पानी साफ नहीं होता है. यह पानी बालों को नुकसान करता है. 

यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद Chhavi Mittal ने किया खुद को पैंपर, हॉस्पिटल के सैलून में कराया हेयर वॉश

बालों को अच्छी तरह से सुखाना है जरूरी

डॉ कीर्ति बताती हैं कि मानसून में सिर्फ बाल धोना ही काफी नहीं है, उन्हें अच्छी तरह सुखाना भी उतना ही जरूरी है. गीले बालों को लंबे समय तक बांधकर रखना या ढक देना स्कैल्प में नमी को बढ़ा देता है, जिससे डैंड्रफ होता है. कुछ लोगों को इससे फंगल इंफेक्शन होने का भी रिस्क होता है. इसलिए बाल धोने के बाद उसको अच्छी तरह से सुखा जरूर लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement