scorecardresearch
 

भजन-कीर्तन में लीन 'तारक मेहता' के अय्यर, जमीन पर बैठकर बजाया मंजीरा, कृष्ण भक्ति में झूमे

तारक मेहता शो के एक्टर तनुज महाशब्दे का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जिसमें वे भजन-कीर्तन करते दिख रहे हैं. फैंस को उनका हंबल नेचर पसंद आया है.

Advertisement
X
Tanuj Mahashabde (Photo: Instagram @tan_mahashabde)
Tanuj Mahashabde (Photo: Instagram @tan_mahashabde)

पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक्टर तनुज महाशब्दे अय्यर का रोल प्ले करते हैं. जितने सिंपल और सुलझे हुए वो स्क्रीन पर नजर आते हैं. रियल लाइफ में भी वो सादगी से रहना पसंद करते हैं. उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वो भक्ति में लीन नजर आते हैं. उनका आध्यात्मिक साइड वीडियो में देखने को मिलता है. 

अय्यर की भक्ति का दिखा नजारा
वायरल वीडियो में तनुज भजन-कीर्तन के रंग में रंगे हुए दिख रहे हैं. वो भगवान की भक्ति कर रहे हैं. जमीन पर बैठकर तनुज मंजीरा बजा रहे हैं. सेलेब्रिटी होने के नाते वो लोगों के बीच आकर बिल्कुल भी कॉन्शियस नहीं हैं. उनके चेहरे पर बस भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है. वो कृष्ण की भक्ति में डूबे हुए हैं. एक्टर का स्पिरिचुअल साइड लोगों का दिल जीत रहा है.

फैंस ने तनुज को हंबल एक्टर बताया है. एक्टर ने सिंपल लाइट ब्लू फ्लोरल शर्ट और जींस पहनी है. भजन संध्या में उन्होंने माहौल जमाया. यूजर ने लिखा- तनुज रियल लाइफ में धार्मिक हैं. कुछ लोगों को तनुज को अकेला देखकर बबीता जी की याद आ गई है. शख्स ने लिखा- अय्यर अकेले कैसै हैं, बबीता जी कहां हैं?

Advertisement

सिटकॉम शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तनुज साइंटिस्ट कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर का रोल प्ले करते हैं. वो शो में साउथ इंडियन कैरेक्टर बने हैं. उनकी पत्नी बबीता अय्यर का रोल मुनमुन दत्ता प्ले करती हैं. तनुज रियल लाइफ में मध्य प्रदेश के देवास से हैं. वो 2008 में तारक मेहता शो के साथ जुड़े थे. तभी से वो इंडिया के मोस्ट एंटरटेनिंग शो में छाए हुए हैं. बबीता जी संग उनकी जोड़ी लोगों की फेवरेट है.  तारक मेहता शो में उनकी जर्नी को सालों बीत गए हैं. लेकिन आज भी उनका किरदार फैंस को एंटरटेनिंग वाइब दे रहा है.

पत्नी बबीता संग अय्यर की तीखी नोकझोंक और प्यार जताने का अंदाज निराला है. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आती है. फैंस के लिए अय्यर के बिना तारक मेहता शो अधूरा है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement