scorecardresearch
 

Bigg Boss 15: सुनील ग्रोवर को शो के लिए किया गया अप्रोच, मेकर्स की हैं पहली पसंद?

सुनील ग्रोवर इंडिया के सबसे फेवरेट कॉमेडियन में से एक हैं. टीवी पर उनके मशहूर कैरेक्टर्स गुत्थी, डॉ मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है.

Advertisement
X
सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर
स्टोरी हाइलाइट्स
  • बिग बॉस 15 जल्द ही दस्तक देने वाला है
  • शो के लिए तैयारियां चल रही हैं
  • सुनील ग्रोवर का नाम भी चर्चा में है

बिग बॉस 15 जल्द ही टीवी स्क्रीन पर धमाकेदार एंट्री करने वाला है. शो को लेकर फैंस के बीच बज बढ़ता जा रहा है. मेकर्स शो को हिट बनाने के लिए इस बार कई नए फॉर्मेट लेकर आ रहे हैं. वहीं, शो में शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा भी जोरों पर है. ऐसी खबरें हैं कि टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है. 

बिग बॉस 15 के लिए मेकर्स की पसंद हैं सुनील! 
Pinkvilla में सूत्रों के हवाले से छपी खबर में बताया गया है, "सुनील को शो के लिए अप्रोच किया गया है और मेकर्स उन्हें बिग बॉस 15 में लाना चाहते हैं. हालांकि, इस बारे में अभी कुछ साफ नहीं हुआ है कि सुनील शो में शामिल होंगे या नहीं." 

सलमान खान के साथ कर चुके हैं काम
बता दें कि सुनील ग्रोवर इंडिया के सबसे फेवरेट कॉमेडियन में से एक हैं. टीवी पर उनके मशहूर कैरेक्टर्स गुत्थी, डॉ मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. खास बात यह है कि सुनील ग्रोवर अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में सलमान खान के साथ भी काम कर चुके हैं. 

Bigg Boss OTT: शहनाज-हिमांशी के बाद शो में होगी एक और पंजाबी एक्ट्रेस की एंट्री? 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Indian Idol 12: इस कंटेस्टेंट की सिंगिंग के फैन हुए रणधीर कपूर, कहा- 'आज के जमाने की लता जी' 

इन सेलेब्स का नाम भी है चर्चा में
सुनील ग्रोवर के अलावा शो के लिए अनुषा दांडेकर, दिशा वकानी, हर्षद चोपड़ा और मल्लिका शेरावत सहित कई सेलेब्स के नाम चर्चा में बने हुए हैं. खबरें हैं कि इन सभी सेलेब्स को बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है. 

 

 

Advertisement
Advertisement