पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. आप के तीन मौजूदा विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा, चेतन सिंह जोड़माजरा और कुंवर विजय प्रताप बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. ये तीनों नेता दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं, जहां वे औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता लेंगे. पंजाब की राजनीति में इसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है.