scorecardresearch
 

'श्वेता तिवारी का हर किसी से अफेयर था, सीजेन खान ने खुद माना था', Ex-पति राजा चौधरी के गंभीर आरोप

श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर कई दावे किए हैं. उन्होंने सीजेन खान समेत कई लोगों से अफेयर होने का आरोप लगाया. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement
X
सीजेन के घर जाती थी श्वेता- राजा चौधरी का दावा (Photo: Screengrab)
सीजेन के घर जाती थी श्वेता- राजा चौधरी का दावा (Photo: Screengrab)

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. अक्सर कहा जाता है कि श्वेता के उनके को-एक्टर्स संग रिश्ते अच्छे नहीं रहे. लेकिन उनके एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने इसके उलट ही खुलासे किए हैं. उनका दावा है कि श्वेता का हर किसी के साथ अफेयर रहा है. 

राजा ने आरोप लगाया कि श्वेता तिवारी का सिर्फ सीजेन खान ही नहीं, बल्कि कई लोगों के साथ अफेयर था. हालांकि, ये सभी आरोप राजा चौधरी के निजी दावे हैं. श्वेता तिवारी और सीजेन खान ने पहले ऐसे आरोपों से इनकार किया था और इन नए दावों पर फिलहाल दोनों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

'हर किसी के साथ था अफेयर'

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में जब राजा चौधरी से सीजेन खान के साथ श्वेता के रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- सिर्फ सीजेन खान नहीं... मुझे लगता है कि उनका बहुत से लोगों के साथ अफेयर था. इस पर होस्ट ने तुरंत टोका और कहा कि सिर्फ 'लगता है' के आधार पर किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है.

इसके जवाब में राजा ने दावा किया कि उनका शक सिर्फ अंदाजा नहीं था. उन्होंने कहा- जो मैंने उस समय देखा, वही मेरे लिए सबूत था. वह (श्वेता) उसके साथ काम करती थीं और उसके घर जाती थीं. हमारे एक कॉमन फ्रेंड ने भी बताया था कि वह वहां जाकर रुकती थीं. अब मैं और क्या मानूं?

Advertisement

'सीजेन ने फोन पर कबूला था रिश्ता'

राजा चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने एक बार सीजेन खान को फोन कर पूछा था कि वह उनके परिवार के बीच क्यों आ रहे हैं. राजा के मुताबिक, सीजेन ने उनसे कहा- हां, हम रिलेशनशिप में हैं. अगर हिम्मत है तो मेरे कोलीवाड़ा वाले घर आ जाओ.

राजा का यह भी दावा है कि जब उन्होंने सीजेन से पूछा कि वह उनका घर क्यों तोड़ रहे हैं, तो  जवाब मिला- कौन-सा परिवार? वो तुम्हारे साथ कभी थी ही नहीं. तुम तो उसके अनपेड बॉय हो. 

'शूटिंग का बहाना बनाकर कहीं और चली जाती थीं'

राजा ने यह भी आरोप लगाया कि श्वेता अक्सर उन्हें अपनी लोकेशन को लेकर गलत जानकारी देती थीं. उनके मुताबिक, श्वेता कहती थीं कि वह शूटिंग पर जा रही हैं, लेकिन बाद में पता चलता था कि वह किसी इवेंट में गई हैं. 

राजा ने दावा किया कि दो-तीन बार वह खुद उस जगह पहुंचे, जहां श्वेता ने शूटिंग होने की बात कही थी, लेकिन वहां वह नहीं थीं. बाद में उन्होंने उन्हें सीजेन खान के साथ देखा. राजा ने कहा- ये मैंने अपनी आंखों से देखा था. मेरे लिए यही सबसे बड़ा सबूत था.

2012 में खत्म हुई थी शादी

Advertisement

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने 1998 में शादी की थी. साल 2000 में दोनों की बेटी पलक तिवारी का जन्म हुआ. इसके बाद दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ता गया. श्वेता तिवारी ने सार्वजनिक रूप से राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा, शराब की लत और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे. दोनों 2007 से अलग रहने लगे थे और आखिरकार 2012 में उनका कानूनी तौर पर तलाक हो गया.

फिलहाल, राजा चौधरी के इन ताजा आरोपों पर न तो श्वेता तिवारी और न ही सीजेन खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. आजतक इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement