scorecardresearch
 

नए सीजन में दिखाया जाएगा सुपरहीरो शक्तिमान का बचपन

एक बार फिर दर्शकों को लुभाने के लिए शक्तिमान टीवी पर आ रहा है. मुकेश खन्ना ने  इसके लिए करीब आठ किलो वजन घटाया है.

Advertisement
X
सीरियल 'शक्तिमान'
सीरियल 'शक्तिमान'

नब्बे के दशक का लोकप्रिय सुपरहीरो शक्तिमान टीवी पर वापसी करने जा रहा है और अभिनेता मुकेश खन्ना का कहना है कि नए सीजन में इस किरदार के असाधारण शक्तियां हासिल करने का सफर दिखाया जाएगा.

और उसके करीबी मित्र गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री की दोहरी भूमिकाएं निभाई थीं. अभिनेता ने कहा कि नए सीजन में लोकप्रिय नायक का बचपन दिखाया जाएगा और दर्शकों को शक्तिमान बनने के उसके सफर से वाकिफ कराया जाएगा.

मुकेश खन्ना ने कहा, 'नया सीजन वहीं से शुरू होगा जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था. लेकिन इसमें . इसमें उसके अपने सात गुरुओं से कड़ा प्रशिक्षण लेकर सुपरहीरो बनने की पूरी प्रक्रिया दिखाई जाएगी.'

उन्होंने इसके लिए करीब आठ किलो वजन घटाया है. उन्होंने कहा कि धारावाहिक में पिछले सीजन के अधिकतर लोकप्रिय किरदार जैसे गीता विश्वास, तमराज किलविश और डॉ जैकाल वापस आएंगे. 58 साल के अभिनेता कार्यक्रम के प्रसारण के लिए दूरदर्शन से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि वह चाहते हैं कि दूसरे चैनल जैसे कलर्स, सोनी या अन्य भी इसका प्रसारण करें ताकि यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे.

Advertisement
Advertisement