scorecardresearch
 

'भाबी जी...' को एक और झटका, 'अनीता भाभी' कह रहीं शो को अलविदा

'भाबीजी घर पर हैं' शो को अब एक और झटका लगने जा रहा है. 'गोरी मेम' अनीता भाभी भी इसे इस वजह के चलते छोड़ रही हैं...

Advertisement
X
Saumya Tandon as Anita Bhabhi
Saumya Tandon as Anita Bhabhi

'भाबीजी घर पर हैं' शो काफी समय से दर्शकों को लुभा रहा है और इसका एक अहम हिस्सा है गोरी मेम यानी अनीता भाभी. लेकिन ये खबर इस शो के साथ फैन्स के लिए भी बड़ा झटका है.

इस किरदार को निभा रही हैं सौम्या टंडन. बेशक इस किरदार ने सौम्या को 'जब वी मेट' और 'डांस इंडिया डांस' की एंकरिंग से हटकर एक मजबूत पहचान दी. लेकिन पुरानी अंगूरी भाभी के बाद अब ये अनीता भाभी भी शो को छोड़ने का मन बना चुकी हैं.

तो इस वजह से अपसेट हैं अनीता भाभी
लेकिन इस शो ने सौम्या को एक अलग पहचान दी, वह उसे क्यों छोड़ रही हैं? क्या उनको भी इस शो के प्रोड्यूसर से कोई समस्या है जिन पर लगातार यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं?

Advertisement


सौम्या के इस शो को छोड़ने के बारे में बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से एक ही तरह का रोल करते-करते बोर हो चुकी हैं. और अब कुछ नया आजमाना चाहती हैं. सूत्रों की मानें तो सौम्या का शो के साथ कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो चुका है और वह इसे रिन्यू करवाने के मूड में नहीं हैं.

क्या पुरानी अंगूरी भाभी का देंगी साथ
वहीं काफी समय से विवाद के चलते 'भाबीजी घर पर हैं' खबरों में बना हुआ है. जब पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने शो छोड़ा था, तब भी इस पर खूब हंगामा हुआ था. हाल ही में उन्होंने शो के प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हरासमेंट की शिकायत दर्ज करवाई. इसी बीच शिल्पा ने सौम्या पर इस मामले में उनकी मदद ना करने का आरोप भी लगाया.


हालांकि शिल्पा शिंदे के बाद एक और एक्ट्रेस, समीक्षा ने भी प्रोड्यूसर के खिलाफ ऐसे ही मामले में अपनी आवाज उठाई है. अब देखते हैं कि शो से अलग होने के बाद क्या सौम्या टंडन इस मामले में कुछ खुलासा करती हैं या नहीं!



Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement