scorecardresearch
 

सुनील से झगड़े के बाद काफी बदल गए हैं कपिल शर्मा!

'द कपिल शर्मा शो' की घटती टीआरपी के बाद शायद कपिल शर्मा को यह एहसास हो गया है कि बगैर टीम उनकी शो की पॉपुलैरिटी कम ही होगी और इसीलिए उन्होंने अब अपने व्यवहार में बदलाव लाया है.

Advertisement
X
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा

सुनील ग्रोवर से लड़ाई के बाद लगता है अब कपिल शर्मा में काफी सुधार आ गया है. खबरों की माने तो सेट पर कपिल का व्यवहार बहुत बदल गया है.


हाल ही में जब परीणिती चोपड़ा अपनी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के प्रमोन के लिए सेट पर पहुंची थी, तो कपिल ने परिणीती की मेकअप आर्टिस्ट के साथ सेल्फी ली. कपिल ने 'माना की हम...' गाना भी गाया.


उस दिन कपिल का बर्थडे भी था. परिणीती ने सेट पर ही उनका जन्मदिन मनाया और कपिल के फेस पर केक भी लगाया. कपिल वैसा ही चेहरा लेकर बहुत देर तक घूम भी रहे थे.

शुक्रवार को शूट के समय भी कपिल सबका ख्याल रख रहे थे. उन्होंने रवीना टंडन के साथ शूटिंग की और रवीना ने एपिसोड को सुपर फन बताया.


बता दें कि सुनील से झगड़े के बाद सुनील, अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने शूट करने से मना कर दिया है, जिससे शो की टीआरपी पर काफी असर पड़ा है. सोनी चैनल ने कपिल को अल्टीमेटम दे दिया है कि कपिल अपने व्यवहार को बदले और अपने टीम के सदस्यों को शो में वापस लेकर आएं.

Advertisement

लगता है कपिल को अब एहसास हो गया है कि बिना टीम के उनका शो कमाल नहीं दिखा पाएगा और शायद इसीलिए वो अपने आप को बदलने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement