scorecardresearch
 

'ससुराल सिमर का' एक्टर धीरज ने अपनी को-स्टार के साथ रचाई शादी

एक्टर धीरज धूपर ने अपनी गर्लफ्रेंड विन्नी अरोड़ा से शादी रचाई है. ये दोनों एक दूसरे को 7 सालों से जानते हैं.

Advertisement
X
एक्टर धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा
एक्टर धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा

सीरियल 'ससुराल सिमर का' से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर धीरज धूपर ने अपनी गर्लफ्रेंड विन्नी अरोड़ा से बुधवार को शादी कर ली. धीरज की शादी धूम-धाम से पंजाबी रीती रिवाज से हुई.

धीरज और विन्नी की मुलाकात 7 साल पहले सीरियल 'स्वर्ग' के सेट पर हुई थी. दोनों को सीरियल में साथ काम करते करते एक दूसरे से प्यार हो गया. 7 साल चला ये इश्क बुधवार को राजधानी दिल्ली में अपने अंजाम तक पंहुचा. दिल्ली के मुंडे धीरज शादी से पहले खासे उत्साहित दिख रहे थे.

उन्होंने बताया, 'मैंने और विन्नी ने सात सालों से शादी के सपने को लाखों बार जिया है, आखिरकार वो पल आ ही गया, मैं बहूत खुश हूं, हर लम्हे को मैं खूब एन्जॉय कर रहा हूं'.

अपनी होने वाली दुल्हन को ज्यादा वेट न करना पड़े इसलिए धीरज सिर्फ आधे घंटे में ही तैयार हो गए, इतना ही नहीं वो खुद तैयार हुए और अपना मेकअप भी उन्होंने खुद ही किया. नेवी ब्लू अचकन और लाल पगड़ी में धीरज काफी हैंडसम लग रहे थे. वहीं विन्नी भी लाल लहंगे में नई नवेली दुल्हन की तरह काफी खूबसूरत दिख रही थी.

Advertisement

विन्नी ने बताया, 'मैं बहुत खुश हूं कि फाइनली मेरी शादी मेरे प्रिंस चार्मीग से हो रही है, दिलचस्प बात ये है कि आज ही हमें मिले 7 साल हो जायेंगे, मैं वादा करती हूं की मैं हर मोड़ पर धीरज का साथ निभाऊंगी'. धीरज और विन्नी की शादी में टीवी जगत के कई सितारे भी दोनों को बधाई देने खास तौर से मुम्बई से आए.

Advertisement
Advertisement