बिग बॉस के वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान हफ्ते भर के बवालों पर घरवालों की क्लास लेंगे. सलमान खान के वार में कोई भी घरवाला नहीं बच पाएगा. शनिवार के एपिसोड में दबंग खान के निशाने पर एक बार फिर से आएंगे करण कुंद्रा.
सलमान खान ने लगाई तेजस्वी की क्लास
इस हफ्ते करण कुंद्रा ने जिस तरह से तेजस्वी प्रकाश संग बिहेव किया, उससे सलमान खान ज्यादा खुश नहीं हैं. सलमान ने करण कुंद्रा को फटकार लगाते हुए कहा- तेजस्वी पर जो आपका गुस्सा था वो आपकी हार के लिए था. तभी राखी सावंत ने कहा कि करण को इस बात की दिक्कत थी कि तेजस्वी क्यों उनसे पहले फिनाले में जा रही हैं. अपने बचाव में करण कुंद्रा ने कहा- मुझे नहीं लगता मुझे इससे कोई प्रॉब्लम होती.
करण कुंद्रा की ये बात सुनकर सलमान खान, राखी सावंत और देवोलीना हंस पड़ते हैं. देवोलीना ने कहा कि करण सबसे पहले गेम से तेजस्वी को ही हटाना चाहते थे. करण बोले- मैं ये सारी चीजें टास्क को जीतने के लिए ही कर रहा था. तेजस्वी ने कहा था कि मैं हमेशा फेयर तरीके से जीतना चाहती हूं. करण को आइना दिखाते हुए फिर सलमान खान ने कहा- तुमने तो हर टास्क एकदम फेयरनेस के साथ ही खेले हैं ना?
इस हफ्ते करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच काफी सारा हंगामा देखने को मिला. टिकट टू फिनाले टास्क में राखी सावंत और देवोलीना ने तेजस्वी को सपोर्ट किया था. करण इस बात के खिलाफ थे कि तेजस्वी को राखी और देवोलीना ने चीटिंग करके गेम जिताया. इस बात पर करण और तेजस्वी की ठनी. गेम की वजह से दोनों का रिश्ता दांव पर लग गया था. हालांकि अब उनका पैचअप हो चुका है.