scorecardresearch
 

पत्नी का किसी से अफेयर है और सास सपोर्ट करती है... इसी शक में दामाद ने महिला को मारी गोली, फ्लैट से 21 कारतूस मिले

बिहार के पटना में 55 साल की महिला उर्मिला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने उर्मिला के दामाद मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि मुकेश को शक था कि उसकी सास उसकी पत्नी को उसके प्रेमी से मिलने में मदद करती थी. पुलिस ने आरोपी के फ्लैट से 21 कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया है.

Advertisement
X
पुलिस ने हत्या के आरोपी दामाद को किया अरेस्ट. (Photo: Screengrab)
पुलिस ने हत्या के आरोपी दामाद को किया अरेस्ट. (Photo: Screengrab)

बिहार की राजधानी पटना में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दामाद को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी मुकेश कुमार ने अपनी 55 साल की सास उर्मिला देवी की गोली मारकर हत्या की थी. हत्या के पीछे वजह पत्नी और उसके प्रेमी से जुड़ा शक बताया जा रहा है. मुकेश को शक था कि उसकी सास पत्नी को उसके प्रेमी से मिलने में मदद करती थी.

मामला पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में चैली रोड के पास का है. 29 अक्टूबर को यहां एक अस्पताल में काम करने वाली उर्मिला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस वक्त हमलावर की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस ने जांच शुरू की तो शक की सुई उर्मिला देवी के दामाद मुकेश कुमार तक पहुंची.

यह भी पढ़ें: पत्नी का किसी से अफेयर है... इसी शक में पति ने चाकू से कर दी हत्या... फिर खुद को भी किया घायल

पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर को उर्मिला देवी पर गोली चलाई गई थी. उर्मिला एक अस्पताल में काम करती थीं. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच की गंभीरता को देखते हुए सचिवालय-01 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई.

patna man arrested killing mother in law wife alleged affair

पुलिस ने जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की. इसी दौरान मुकेश कुमार का नाम सामने आया. पुलिस का कहना है कि मुकेश को शक था कि उसकी पत्नी का किसी व्यक्ति से अफेयर है. उसे लगता था कि उसकी सास पत्नी को उस व्यक्ति से मिलने में मदद करती है. पुलिस इसी शक को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है.

Advertisement

फ्लैट से 21 कारतूस और चाकू बरामद

पुलिस ने मुकेश के फ्लैट पर छापा मारा. तलाशी के दौरान फ्लैट से 21 कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने 30 अक्टूबर की देर रात करीब 1:30 बजे खगौल थाना क्षेत्र से मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, मुकेश का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और इस मामले में किसी दूसरे व्यक्ति की भूमिका की भी जांच हो रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement