scorecardresearch
 

36 साल पुराना वो गिफ्ट, जिसे दारा सिंह ने 'रामायण शो के लक्ष्मण' को दिया था, बोले- इसकी कीमत नहीं...

सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दारा सिंह के दिए हुए 36 साल पुराने गिफ्ट को रिवील किया है. उन्होंने उनके दिए ब्रीफकेस की कहानी साझा की. ये ब्रीफकेस उनके लिए अनमोल है और इसके पीछे एक मजेदार किस्सा छिपा है.

Advertisement
X
सुनील लहरी ने शेयर किया किस्सा (Photo: Social Media)
सुनील लहरी ने शेयर किया किस्सा (Photo: Social Media)

रामायण शो में लक्ष्मण के रोल में दिखे सुनील लहरी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. वो फैंस संग अक्सर जुड़े रहते हैं. रामायण शो और इसकी स्टारकास्ट से जुड़े किस्से लोगों के साथ शेयर करते हैं. सुनील ने शो में हनुमान के रोल में दिखे दारा सिंह से जुड़ी एक बेशकीमती चीज को दिखाया है. 36 साल पुराने उस अनमोल गिफ्ट को दिखाया जो उन्होंने दारा सिंह ने दिया था. 

सुनील ने सुनाया किस्सा
सुनील लहरी ने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर कहा- इस ब्रीफकेस को देखकर आप सभी लोगों को लग रहा होगा कि मैं कहीं बाहर जा रहा हूं. लेकिन ऐसा नहीं है. मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. इस ब्रीफकेस के पीछे की एक कहानी है जो मैं आप लोगों को बताना चाहता हूं. ये ब्रीफकेस मुझे गिफ्ट के तौर पर तकरीबन 35-36 साल पहले हमारे रामायण के हनुमान जी यानी दारा सिंह जी ने दिया था. इसे उन्होंने केन्या की राजधानी नैरोबी में दिया था. इसके पीछे एक मजेदार कहानी छिपी है, उस कहानी को मैं आपके साथ अगली पोस्ट में शेयर करूंगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

कैप्शन में सुनील लहरी ने लिखा- रामायण धारावाहिक के हनुमान जी यानी महान दारा सिंह जी द्वारा दिया गया एक उपहार, जो पिछले 35-36 वर्षों से मेरे पास है, उपहार की कोई कीमत नहीं होती वह तो अनमोल होता है. जय श्री राम. पोस्ट देखकर लोगों ने एक्टर की तारीफ की है. उन्होंने कहा जिस सम्मान और हिफाजत के साथ सुनील लहरी ने दारा सिंह के दिए उपहार को संभाला है, ये उनकी इंसानियत और हंबल नेचर को दिखाता है. किसी ने लिखा- ये वीडियो साबित करता है कि सुनील लहरी लोगों के जज्बातों और उनकी फीलिंग्स का सम्मान करते हैं. 

Advertisement

सुनील लहरी ने इस कहानी को द कपिल शर्मा शो में भी रिवील किया था. अपने एक पुराने वीडियो में भी सुनील ने इस किस्से का जिक्र किया था. हुआ यूं था कि वो और दारा सिंह नैरोबी में शॉपिंग पर थे. दारा सिंह ने सुनील को ब्रीफकेस दिलाया. तभी किसी ने उनका ये ब्रीफकेस चुरा लिया था. दारा सिंह ने चोर को जमकर पटखनी दी. मार खाकर वो चोर ब्रीफकेस छोड़कर वहां से भाग गया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement