scorecardresearch
 

Bigg Boss 11: आकाश को प्रियांक ने मारा थप्पड़, मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता

बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट ने काफी मनमानी कर ली है और अब उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है. इसका सबसे पहला शि‍कार बने प्रि‍यांक शर्मा. जानें, क्या हुआ उनके साथ...

Advertisement
X
आकाश ददलानी और प्रियांक शर्मा
आकाश ददलानी और प्रियांक शर्मा

बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट का मचाया तूफान वीकेंड वार के बाद थोड़ा थम सकता है क्योंकि सलमान की क्लास लगने के बाद सब का हाल बुरा है. वहीं खबरें आ रही हैं कि शो में सेलि‍ब्रेटी के तौर पर एंट्री लेने वाले प्रियांक घर से बाहर हो गए हैं. ऐसा उनके और आकाश के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई के कारण हुआ है.

आकाश से चिढ़े हुए विकास गुप्ता ने पिछले एपिसोड में उन्हें धमकाया था और इसी बीच प्रियांक ने भी उन्हें ठीक से रहने की हिदायत दी थी. लेकिन लड़ाई तब और आगे बढ़ गई जब आकाश ने विकास को सरेआम सबके सामने गे कह दिया. आकाश का ये बोलना था कि विकास अपना आपा खो बैठे और आकाश के ऊपर भड़के गए.

विकास और आकाश की लड़ाई में प्रियांक भी कूद गए और प्रियांक ने गुस्से में आकर आकाश को थप्पड़ मार दिया. प्रियांक इतने गुस्से में थे कि उन्होंने आकाश को एक नहीं बल्कि दो थप्पड़ जड़ दिए. बिग बॉस के घर के रूल के मुताबिक घर में हाथापाई की इज्जत बिलुकल भी नहीं है. खबरों की मानें तो प्रियांक की इस हरकत पर शो के निर्माताओं ने उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है.

Advertisement

बता दें कि सलमान ने शो के लॉन्च इवेंट में कहा था कि इस बार अगर घर में लोगों ने नियमों को तोड़ा तो उनके खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी. अब देखना ये है कि क्या प्रियांक की घर में वापसी होगी या फिर उन्हें शो ने फाइनल बाय बोल दिया है. खैर इससे भी कुशाल टंडन और पुनीत इस्सर को घर से निकालने के बाद दोबारा एंट्री मिली थी.

Advertisement
Advertisement