scorecardresearch
 

3 महीने में बंद होने जा रहा नागिन 7, AI की वजह से TRP में हुआ फेल? दर्शकों को मिला झटका

सास-बहू सीरियल्स के फैन्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स हैं कि 'नागिन 7' बंद होने जा रहा है. जानना नहीं चाहोगे कि आपका फेवरेट शो क्यों बंद हो रहा है?

Advertisement
X
टॉप 10 से बाहर नागिन 7 (Photo: Screengrab)
टॉप 10 से बाहर नागिन 7 (Photo: Screengrab)

क्या... क्या... क्या... भाई अब एकता कपूर के शो की बात करनी है, तो शुरुआत सास-बहू शो के अंदाज में होनी चाहिए ना? वैसे 'नागिन 7' को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उसे सुनकर आप भी यही रिएक्शन देने वाले हैं. पता चला है कि 3 महीने बाद आपके फेवरेट शो पर ताला लगना जा रहा है. हां... हां... बिल्कुल सही पढ़ा आपने. 'नागिन 7' बंद होने की चर्चा है. 

किसका शिकार हुई नागिन? 
दर्शक पिछले तीन साल से 'नागिन 7' का इंतजार कर रहे थे. लोग आस लगाए बैठे थे कि शो कब आएगा. शो के प्रीमियर का शुभ मुहूर्त 25 दिसंबर 2025 निकला. 'नागिन' शुरू होने वाला है, ये जानकर इसके दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं था. फिर शाही अंदाज में टीवी पर नागिन का स्वागत हुआ. शो के पहले एपिसोड को छप्पर फाड़ कर टीआरपी मिली. 

2 महीने तक शो को खूब पसंद किया गया. इसके बाद एकता कपूर को AI का फितूर चढ़ा. उन्होंने VFX पर पैसे खर्च करने के बजाए AI के जरिए सस्ता और टिकाऊ शो बनाने का प्लान बनाया. लेकिन एक बात बोलें अब सास-बहू शो की ऑडियंस समझदर हो चुकी है. एकता को शायद पता नहीं था कि अब हमारे Gen Z भी शो फॉलो करते हैं. एकता को AI  का इस्तेमाल करने के लिए बुरी तरह ट्रोल किया गया. वो बात और है कि उन पर ट्रोलिंग का असर नहीं हुआ. 

Advertisement

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर आकर कहा कि हमारे पास शो के लिए ज्यादा बजट नहीं है. जितना बजट है उसमें AI से ही शो बनेगा. बजट और AI पर बात चल रही थी कि 'नागिन 7' टीआरपी रेस में टॉप 10 से बाहर हो गया. कहना गलत नहीं होगा कि कमजोर कहानी और AI के ज्यादा यूज की वजह से टीआरपी गिरावट देखने को मिली है. 

प्रियंका चौधरी का नहीं चला जादू?
शो जब शुरू होने वाला था तभी फैन्स 'नागिन 7' की लीड एक्ट्रेस को लेकर खुश नहीं थे. फैन्स प्रियंका की परफॉर्मेंस की तुलना मौनी रॉय और अदा खान से कर रहे थे. अब दर्शकों को भी समझना चाहिए कि मौनी रॉय, 'नागिन' की OG हैं, भला उनका मुकाबला कौन कर सकेगा. 

पर फिर भी इतना कहेंगे कि दिल में उम्मीद की रौशनी जला कर रखिए. क्या पता एकता कपूर आकर कह दें कि 'नागिन 7' नहीं बंद होगा. अगर वो ऐसा कहती हैं, तो हम आपको ये खबर जरूर बता देंगे. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement