scorecardresearch
 

पिता की मौत से टूट गए थे गोविंदा के भांजे कृष्णा, तेरहवीं से पहले करनी पड़ी कॉमेडी, छलका दर्द

लोगों को हंसाने वाले एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने मुश्किल वक्त याद किया. एक्टर ने बताया कि जब उनके पिता का निधन हुआ था, तब 10वें दिन ही उन्हें कॉमेडी एक्ट परफॉर्म करना पड़ा था. एक्टर ने इसकी वजह भी बताई.

Advertisement
X
कृष्णा अभिषेक का छलका दर्द (Credit: Instagram/krushna30)
कृष्णा अभिषेक का छलका दर्द (Credit: Instagram/krushna30)

कृष्णा अभिषेक कॉमेडी की दुनिया के बादशाह कहलाए जाते हैं. एक्टिंग के साथ उनकी कॉमिक टाइमिंग भी दमदार है. कृष्णा अपने जोक्स से हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर के लोगों को हंसाने वाले कृष्णा अपनी जिंदगी काफी दर्द से गुजर चुके हैं. 

कृष्णा को याद आए मुश्किल दिन

पराग त्यागी के पॉडकास्ट में कृष्णा ने अपने दिल का दर्द बयां किया. उन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर पर बात की, जब उनके पिता का निधन हुआ था. कृष्णा ने बताया कि पिता के निधन के तुरंत बाद उन्हें कॉमेडी एक्ट परफॉर्म करना पड़ा था. वो उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त था. 

कृष्णा ने बताया कि 'कॉमेडी नाइट्स' शो के प्रोड्यूसर ने उन्हें बाकी के एपिसोड शूट करने की रिक्वेस्ट की थी, क्योंकि उनके पास आगे के एपिसोड्स का कोई बैंक नहीं था. कृष्णा बोले- मैंने साल 2016 में 26 अगस्त को अपने पिता को खो दिया था. मैं उस वक्त भारती सिंह के साथ 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' कर रहा था. हम लोगों को रोस्ट करते थे. शेफाली भी उस वक्त शो में आई थी. शेफाली के साथ राखी सांवत भी एक एपिसोड के लिए आई थीं. उसकी क्लिप्स खूब वायरल हुई थीं. 

Advertisement

कृष्णा आगे बोले- जब मेरे पिता का निधन हुआ...तब उनकी तेरहवीं भी नहीं हुई थी और तभी निधन के 10वें दिन प्रोड्यूसर मेरे पास मिलने आए और उन्होंने मुझसे कहा था- मैं काफी भारी मन से तुमसे एपिसोड शूट करने की रिक्वेस्ट करता हूं, क्योंकि बाकी के एपिसोड्स का बैंक नहीं है. उन्होंने कहा कि शूट कैंसिल नहीं कर सकते हैं. 

'मैंने उनसे कहा था कि पिता की तेरहवीं से पहले ही 10वें दिन मैं शूट नहीं कर पाऊंगा. लेकिन प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा था- मुझे पता है कि मैं बहुत गलत चीज बोल रहा हूं, लेकिन अगर तुम 3 घंटे शूट कर लो तो हमारे शनिवार का एपिसोड चला जाएगा. अगर एपिसोड नहीं हुआ तो हम क्या करेंगे और तुम्हारे बिना हम शूट नहीं कर सकते.' 

कृष्णा ने कहा- मैंने इस बारे में बहुत सोचा था कि मैंने अपने पिता की तेरहवीं भी नहीं की है तो मैं शूट के लिए कैसे परफॉर्म करूंगा. लेकिन फिर मुझे पिता के शब्द याद आ गए. वो कहते थे- काम जरूरी है. शो चलते रहना चाहिए. कृष्णा ने बताया कि मुश्किल वक्त में भारती सिंह ने उनका काफी सपोर्ट किया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement