स्टंट रियलिटी शो के दीवानों के लिए एक्साइटिंग खबर है. खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन लौट रहा है. पिछले साल कलर्स चैनल और प्रोडक्शन कंपनी के बीच विवाद की वजह से रोहित शेट्टी का शो टेलीकास्ट नहीं हो पाया था. लेकिन अब इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है. क्योंकि खतरों के खिलाड़ी 15 डबल धमाल के साथ टीवी पर लौटने वाला है.
जल्द लौटेगा रोहित शेट्टी का शो
शो का सीजन 15 अगले महीने से शुरू होने वाला है. इंडिया टुडे को कुछ सेलेब्स के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है, इनके नाम शो के लिए कंफर्म बताए जा रहे हैं. इनमें सबसे बड़ा नाम बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना का है. वो इस एडवेंचरस राइड के लिए तैयार हैं. BB19 जीतने से पहले गौरव ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया जीता था. अगर वो खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी भी अपने नाम करेंगे तो ये उनकी जीत की हैट्रिक होगी.
टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने भी रोहित शेट्टी का सुपरहिट शो साइन किया है. वो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के रीबूट वर्जन की नई जनरेशन का हिस्सा थीं. शगुन ने ससुराल गेंदा फूल 2, ये है चाहतें और इश्क पर जोर नहीं जैसे शोज में काम किया है. BB19 की रनर-अप फराहना भट्ट और कॉमेडियन हर्ष गुज्जर भी सीजन 15 में नजर आएंगे.
शो में दिखेंगे ये पुराने खिलाड़ी
सीजन 15 में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स भी कॉम्पिटिशन में वापस आएंगे. पुराने खिलाड़ी नए कंटेस्टेंट्स के साथ पार्टनरशिप में टास्क करेंगे या उनके चैलेंजर बनकर शो में एंट्री करेंगे, ये अभी कन्फर्म नहीं है. पुराने कंटेस्टेंट्स में रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, भारती सिंह, फरहाना भट्ट, अविनाश मिश्रा, निया शर्मा, अली गोनी, करण कुंद्रा, हिना खान करण वाही फिर से अपने डर से लड़ेंगे. इन सभी पुराने कंटेस्टेंट्स ने इंस्टा पर उंगलियों से K का साइन बनाकर शो में अपने पार्टिसिपेशन को कंफर्म किया है.
फैंस नए सीजन को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं. ओरी ने भी K पोज इंस्टा पर शेयर किया है. अब K पोज करने वाले ये सेलेब्स क्या सच में रियलिटी शो का हिस्सा होंगे, या फिर पब्लिसिटी के लिए इनसे ये पोज कराया गया है, जल्द मालूम पड़ेगा. लेकिन इतना जरूर है सोशल मीडिया पर शो को लेकर जबरदस्त बज बन गया है.