आपने सुना होगा करवा चौथ औरतों का त्योहार है और यह व्रत पत्नियां अपने पति के लिए रखती हैं. लेकिन बदलते दौर की हर बात निराली है. और फिर बात हो सिलेब्रिटी कि तो कहने ही क्या. इस बार एक जाने-माने टीवी एक्टर अपनी पत्नी के लिए व्रत रखेंगे.
कुछ इसी तरह की भावनाओं से लैस होकर एक्टर जय भानुशाली ने इस साल खुद यह बीड़ा उठाया है. वे अपनी पत्नी माही के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगे. जय कहते हैं, 'माही ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है. मैं उन्हें स्पेशल फील कराना चाहता हूं. इसलिए कुछ अलग करने का इरादा रखता हूं.' इसे कहते हैं, इश्क वाला लव.