scorecardresearch
 

TV पर रियलिटी शोज की भरमार, खत्म हुआ सास-बहू का चार्म, होगी दो बड़े शोज की विदाई!

एक समय था जब टेलीविजन पर सास-बहू सीरियल्स का क्रेज था, लेकिन अब दर्शकों की पसंद बदल चुकी है. रियलिटी शोज ने सास-बहू ड्रामे की जगह ले ली है.

Advertisement
X
क्यों नहीं चल रहे टीवी शोज (Photo: Screengrab)
क्यों नहीं चल रहे टीवी शोज (Photo: Screengrab)

एक दौर था जब टेलीविजन पर सास-बहू सीरियल का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता था. अपना फेवरेट सीरियल देखने के लिए घर में झगड़े होते थे. रिमोट की बाजी जीतने के लिए भाई-बहन एक-दूसरे के बाल तक नोच डालते थे. महिलाएं जल्दी-जल्दी घर का सारा काम निपटा लेती थीं. ताकि उनसे एपिसोड की हल्की सी झलक भी ना मिस हो जाए. 

पर अब वक्त बदल चुका है. अब सास-बहू शो के लिए झगड़े नहीं होते हैं. इसकी एक वजह ये भी है कि अब लोग अपने फेवरेट शो टीवी की जगह मोबाइल पर ज्यादा देखने लगे. दूसरी और बड़ी वजह ये है कि अब सास-बहू ड्रामा की कहानियों में वो मजा नहीं रह गया. कहानी में कितना भी मसाला जोड़ा जाए, लेकिन पहले जैसा मजा नहीं आता है. यही कारण है कि फैमिली ड्रामा पर आधारित शो लंबे नहीं खिचते. ये शोज कब ऑन एयर होते हैं और कब ऑफ एयर किसी को पता नहीं चलता. 

सास-बहू को पछाड़ने के लिए टेलीविजन पर रियलिटी शोज भी आ चुके हैं. सास-बहू के ड्रामे से परेशान दर्शक रियलिटी शो का दामन थाम रहे हैं. इसलिए हर दिन एक नया रियलिटी शो सामने आ रहा है.

Advertisement

टीवी पर छाए रियलिटी शोज 
कई बार अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शोज की बुरी हालत देखकर लगता है कि क्या वजह होगी, जो इन शोज को टीआरपी नहीं मिल रही. असल में बात ये है कि आज के रियलिटी शोज दर्शकों की नब्ज पकड़ चुके हैं. दर्शकों को थोड़ा एंटरटेनमेंट चाहिए, थोड़ी गॉसिप और थोड़ा इमोशनल साइड. रियलिटी शोज में ये तीनों ही चीजें देखने को मिल रही हैं. शो के कंटेस्टेंट्स अपने डांस, गाने और एक्शन से दर्शकों को एंटरटेन भी करते हैं और लाचारी वाली कहानी भी सुनाते हैं. इस पर अगर शो के जज और मेहमान आंसू बहा दें या किसी कंटेस्टेंट को काम दे दें, तो सोने पे सुहागा हो जाता है. 

रियलिटी शो के प्रोमो ऐसे दिखाए जाते हैं कि दर्शक एपिसोड देखे बिना नहीं रह पाते हैं. अब देखिए ना टीवी पर इंडियाज बेस्ट डांसर, इंडियन आइडल, तुम हो ना और लाफ्टर शेफ जैसे शोज छाए हुए हैं. जल्द ही लॉकअप 2, खतरों के खिलाड़ी 15 और एलायंस जैसे शोज टीवी पर दस्तक देने वाले हैं. 

दूसरी ओर दीपिका सिंह के शो मंगल लक्ष्मी पर ताला लग चुका है. शो का आखिरी एपिसोड 26 जून को प्रसारित होगा. दूसरी ओर चर्चा है कि 10 साल के लीप के बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' भी बंद होने जा रहा है. शो की लगातार गिरती टीआरपी की वजह से मेकर्स ऐसा फैसला ले रहे हैं. शो एक साल पहले शुरू हुआ था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement