हिना खान के लिए ट्रोल होना अब आम बात बन गई है. वो अक्सर किसी न किसी बात पर सोशल मीडिया पर लोगों का निशाना बनती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर लोगों को रमदान मुबारक कहा, जिस पर वो ट्रोल हो गईं.
हिना ने अपनी तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया- पहली सहरी की सबको शुभकामनाएं. रमदान मुबारक. जुम्मा मुबारक.
Happy first Sheri everyone.. Ramadan Mubarak🙏 Jumma Mubarak😊
— HINA KHAN (@eyehinakhan)
उनके इस ट्वीट पर एक यूजर ने रिप्लाई किया- मोहतरमा, आज दूसरी सहरी थी. आपने बेवकूफी के चक्कर में एक रोजा मिस कर दिया. खैर, आपको भी जुम्मा मुबारक. दुआओं में याद रखिएगा.
aaj dusri sehri ti aapne ke chakkar me ek roza kaza kr liya hai
kher aapko bhi jumma Mubarak dua o me yad rkhiye ga
— Shahrukh Khan (@Shahrukh2Khan9)
इस पर हिना ने रिप्लाई किया- मोहतरम मुंबई में पहली सहरी और पहला रोजा आज से है. आपने बेवकूफी के चक्कर में पूरी जांच पड़ताल नहीं की. खैर आपको भी जुम्मा मुबारक और दुआओं में याद जरूर रखिएगा.
Mohtaram Mumbai mai Pehli Sehri aur pehla roza aaj se hai.. aapne bewakoofi Ke chakkar mai poorie jaanch partaal nahi ki.. khair aapko bhi jumma Mubarak aur duaaoun mai yaad zaroor rakhiyega🙏
— HINA KHAN (@eyehinakhan)
कुछ दिन पहले मदर्स डे के ट्वीट पर एक ब्रान्ड को टैग करने पर भी लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी.
हिना ने ट्वीट किया था- मां, मुझे नहीं पता कि लंबे दिन और बिना नींद की राते मैं आपके बिना कैसे काट पाती. मेरा सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया. #SamsungRefrigerator #MomsLoveNonStop @Samsung_IN
Mom, I don't know if I could make it through the long days and sleepless nights without you. Thank you for being my pillar of support.
— HINA KHAN (@eyehinakhan)
हिना के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- अपनी मॉम को तो छोड़ दो. उनको भी पैसा कमाने के लिए यूज करना है. शर्म है आप पर.
Lol....apni mom Ko toh chodh do unke bhi paisa kamane ke liye use kerna hai ....shame on you
— Bossbaby (@badassbossbaby)
एक यूजर ने लिखा- आंटी का नाम सैमसंग रेफ्रिजरेटर है. आश्चर्य.
Aunty ka naam samsung refrigerator hai?😐😲
Strange😐
— 💥 (@leonotcaprioo)
आपको बता दें कि हिना ने शनिवार देर रात एक फेसबुक लाइव किया. इस लाइव वीडियो में हिना के साथ लव त्यागी भी नजर आए. लव भी बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा थे. वीडियो में हिना, लव को परेशान करती नजर आ रही हैं. हिना वीडियो की शुरुआत करते ही यह बात साफ कर देती हैं कि उनके पास ज्यादा वक्त नहीं है.
हिना वीडियो में दर्शकों से यह शिकायत की कि वह लव के साथ थोड़ा और वक्त बिताना चाहती हैं, लेकिन उसको जाना है. उसको मेरे साथ नहीं रहना है. हिना बताती हैं कि लव उनसे सिर्फ 2 घंटे के लिए मिलने आया. अब वह बोल रहा है कि उसे अपने किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाना है. वीडियो के बीच में हिना एक बार अपशब्द भी बोल जाती हैं.