scorecardresearch
 

'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज का रोल निभाएगा ये एक्टर?

'कसौटी जिंदगी की' रीबूट में मिस्टर बजाज के किरदार में नजर आएंगे ये एक्टर?

Advertisement
X
बरुण सोबती और रोन‍ित रॉय
बरुण सोबती और रोन‍ित रॉय

एकता कपूर जल्द ही 'कसौटी जिंदगी की' का दूसरा सीजन लेकर आ रही हैं. इस शो में नए कलाकार कौन होंगे ये जानने के लिए टीवी फैन्स  बेहद उत्साहि‍त हैं. प्रेरणा के किरदार के खुलासे के बाद अब शो में मिस्टर बजाज के रोल को लेकर चर्चाएं छाई हुईं हैं.

अब तक इस शो में सिर्फ दो नए कलाकारों के नाम सामने आए हैं. प्रेरणा के किरदार के लिए एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस को चुना गया है और कमोलिका के रोल के लिए हिना खान को साइन किया गया है.

प्रेरणा और कमोलिका के बाद अब मिस्टर बजाज के किरदार में कौन सा चेहरा नजर आएगा इस पर गॉसिप हो रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो, इस रोल के लिए मशहूर टीवी एक्टर बरुण सोबती का नाम सामने आ रहा है. हालांकि जब बरुण ने इस किरदार को साइन करने को लेकर संपर्क किया गया तो उन्होंने इन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया. बरुण फिल्हाल एकता कपूर की वेब सीरीज The Great Indian Dysfunctional Family में काम कर रहे हैं. इस वेब सीरीज में बरुण एक्टर के के मेनन के साथ अहम रोल में नजर आ रहे हैं.

Advertisement

इससे पहले बरुण टीवी शो इस प्यार को क्या नाम दूं में नजर आए थे. टीआरपी वर्ल्ड में इस शो की रेटिंग बेहद खराब रही थी.

कसौटी जिंदगी की रीबूट में ना सिर्फ मिस्टर बजाज बल्कि अनुराग बसु के किरदार को प्ले करने को लेकर भी कई एक्टर्स के नाम सामने आ रहे हैं. इनमें शाहिर शेख, शरद मल्होत्रा, कुशाल टंडन, अभि‍मन्यु चौधरी, पार्थ समथान जैसे एक्टर्स के नाम शामिल हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement